परिणीति चोपड़ा का दूसरा करवा चौथ, राघव चड्ढा ने भरी मांग और पानी पिलाकर तोड़ा व्रत, दिल खुश कर देंगी 8 तस्वीरें
Updated on
21-10-2024 12:22 PM
करवा चौथ का पर्व बॉलीवुड सितरों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जहां मुंबई में अनिल कपूर के घर पर पूजा का सारा इंतजाम हुआ और वहां इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग पहुंचे। वहीं, परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली आईं। यहां उन्होंने पति और AAP नेता राघव चड्ढा के साथ अपना व्रत खोला। उसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को दिल्ली में ही शादी की थी। उनकी शादी को अब एक साल हो चुका है। मगर उनका इस बार दूसरा करवा चौथ था, जिसका व्रत उन्होंने रखा था। जब वह ससुराल पहुंची थीं तो उनका शानदार स्वागत हुआ था। उसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
परिणीति चोपड़ा का दूसरा करवा चौथ, राघव के साथ तस्वीरें
जहां पहले करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा ने मरून रंग का आउटफिट कैरी किया था। वहीं, इस बार वह गुलाबी रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टग्राम जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें कभी राघव उनकी मांग के सिंदूर को ठीक करते दिख रहे हैं तो कभी एक्ट्रेस उन्हें अपनी मेहंदी दिखा रही हैं। किसी में पतिदेव उनकी चोटी खींच रहे हैं तो किसी में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे गार्डन में बाते करते हुए और समय बिताते दिख रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने मां और सास के साथ की पूजा
एक फोटो ऐसी भी है, जो कि पूजा के दौरान की है। वहां सभी महिलाएं हैं। परिणीति की मां और सास भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ और औरते भी हैं, जो व्रत की विधि कर रही हैं। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राघव बीवी की मांग में एक चुटकी सिंदूर भर रहे हैं। और परी अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। इसके बाद वह उसे सेट भी करते हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…