परिणीति ने पहली मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बारे में Google पर खंगाली थीं ये चीजें, बताया पूरा किस्सा
Updated on
03-02-2024 01:25 PM
क्या आप जानते हैं परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले पति राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया था? परिणीति ने हाल ही इस बारे में खुलासा किया। परिणीति ने बताया कि राघव से पहली मुलाकात में ही वह समझ गई थीं कि वह उनके लिए ही बने हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में राघव चड्ढा से शादी की थी। हाल ही उन्होंने अपना सिंगिंग में करियर शुरू किया है।
Parineeti Chopra ने ICC यंग लीडर्स फोरम पर इस बारे में बात की, और सिंगिंग करियर शुरू करने के लिए पति Raghav Chadha को क्रेडिट दिया। साथ ही उन्होंने रिवील किया कि पहली मुलाकात के बाद उन्होंने राघव के बारे में गूगल पर सर्च किया था।
राघव से मिलते ही लगा- यही है वो जिसका सालों से इंतजार था
परिणीति ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर वह और राघव ब्रेकफस्ट कर रहे थे, और तब दोनों साथ में एक घंटे से भी अधिक बैठे रहे। परिणीति के मुताबिक, यह एकदम फिल्मी था। राघव को देख उन्हें लगा कि यह वही है, जिसका वह इतने साल से इंतजार कर रही थीं। परिणीति तब न तो राघव चड्ढा की उम्र जानती थीं और ना ही यह पता था कि वह शादीशुदा हैं या नहीं। राघव चड्ढा के बारे में अनजान होते हुए भी परिणीति को यह लगने लगा था कि उनकी नियति में एक साथ होना तय लिखा है।
परिणीति ने राघव के बारे में गूगल कीं ये चीजें
परिणीति ने बताया कि उस मुलाकात के बाद वह तुरंत ही होटल भागीं और अपने कमरे में जाकर राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया। उन्होंने राघव की उम्र, शादी हुई है या नहीं से लेकर सबकुछ खंगाला। परिणीति को तब खुशी हुई, जब उन्हें पता चला कि राघव चड्ढा सिंगल हैं। परिणीति अब राघव के साथ घर बसाकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…