स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्री को पड़ा दिल दौरा, कराची एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Updated on
06-12-2023 01:40 PM
इस्लामाबाद: स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आपात स्थिति आने पर मंगलवार रात को कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। स्पाइसजेट के विमान ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद क्रू ने कराची एयरपोर्ट के कर्मचारियों से संपर्क साधा। एयरपोर्ट से इजाजत मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। लैंडिग के बाद डॉक्टरों की टीम ने यात्री का इलाज किया। इसके बाद फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी।
मंगलवार रात नई दिल्ली में एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान की फ्लाइट एसजी -15 (अहमदाबाद-दुबई) को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची की ओर मोड़ दिया गया था। जिसकी कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट की मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यहां आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई।
यात्री को पड़ा था दिल का दौरा
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश का शुगर लेवल गिर गया था और दिल की धड़कन बढ़ रही थी। उसको दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण थे। ऐसे में उसको इलाज की जरूरत थी। सहायता की आवश्यकता पड़ी। इमरजैंसी लैंडिग के बाद यात्री को दवाई दी गई। यात्री की तबीयत ठीक हो जाने और विमान में ईंधन भरे जाने के बाद फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हो गई।
करीब दो हफ्ते पहले, 4 नवंबर को भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब मेडिकल इमरजेंसी के बाद इंडिगो एयरलांइस की एक फ्लाइट को कराची में लैंड कराना पड़ा था। सऊदी अरब से हैदराबाद आ रही इस फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत ही कराची में फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिग कराई थी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…