Select Date:

पठानकोट हमले के मास्‍टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्‍तान में हत्‍या, निज्‍जर के बाद विदेश में एक और आतंकी की हत्‍या

Updated on 11-10-2023 01:40 PM
इस्‍लामाबाद: पठानकोट हमले के मास्‍टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्‍तान में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। शाहिद लतीफ जैश ए मोहम्‍मद से ताल्‍लुक रखता था। शाहिद भारत के मोस्‍ट वांटेड आतं‍कियों की लिस्‍ट में शामिल था। बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्‍तान कि सियालकोट इलाके में शाहिद लतीफ को गोली मारी। शाहिद 41 साल का था और उसने 2 जनवरी 2016 के पठानकोट हमले को अंजाम देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हत्‍या से जैश ए मोहम्‍मद को बड़ा झटका लगा है।

बताया जा रहा है कि शाहिद लतीफ ने ही सियालकोट हमले का समन्‍वय किया था। उसी ने जैश के 4 आतंकियों को पठानकोट में हमला करने के लिए भेजा था। शाहिद लतीफ को नवंबर 1994 में भारत में अरेस्‍ट किया गया था। उस पर आतंकी गतिव‍िधि को अंजाम देने का आरोप था। उसे यूएपीए के तहत अरेस्‍ट किया गया था। भारत में जेल की सजा काटने के बाद उसे साल 2010 में वाघा बार्डर के जरिए पाकिस्‍तान डिपोर्ट कर दिया गया था।

शाहिद लतीफ पर साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के प्‍लेन के हाइजैक करने का भी आरोप है। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में पता चला था कि शाहिद भारत से जाने के बाद एक बार फिर से पाकिस्‍तान में जिहादी फैक्‍ट्री में शामिल हो गया था। भारत सरकार ने उसे वांछित आतंकियों की लिस्‍ट में शामिल किया था। पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी सुरक्षा में लगी हुई थी लेकिन अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्‍या कर दी है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्‍तान में कई आतंकियों की हत्‍या की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.