पटना तो अमेरीका बन गया गुरु! सिलिकॉन वैली की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी ने खोल दिया यहां ऑफिस... जानिए क्यों
Updated on
26-10-2023 12:52 PM
पटना: अमेरिका की सिलिकॉन वैली की एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी ने बिहार में ऑफिस खोला है। इससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है। सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है। टाइगर एनालिटिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश कुमार ने कहा कि 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमने जो शुरुआती कदम उठाए हैं, उनसे आगे चलकर काफी प्रगति हो सकती है।' फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं।
अमेरिकी कंपनी ने बिहार में खोला ऑफिस
महेश कुमार, जो खुद बिहार से आते हैं, ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘अभी हमारे पास बिहार और झारखंड में लगभग सौ लोग हैं। वे घर से काम कर रहे हैं और वहां खुश हैं, वे वापस नहीं आना चाहते। ऐसे में हमें महसूस हुआ कि ये काफी प्रतिभाशाली लोग हैं। वे अपने घर बिहार में रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वहां काम का अवसर नहीं है। जब हमने यह कार्यालय (पटना में) स्थापित किया, तब भी सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं। लोग वहां (बिहार में) टाइगर (एनालिटिक्स) के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे वापस जा सकें और वहां से काम कर सकें।’
बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा ये कदम
महेश कुमार सिलिकॉन वैली में बिहार के अन्य सफल उद्यमियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है। टाइगर एनालिटिक्स मुख्य रूप से कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में एक सलाहकार कंपनी है। बिहार के उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस पहल को ध्यान में रखते हुए इसी तरह कई और कंपनियां बिहार आएंगी।’ बिहार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन गर्मियों में बिहार के सफल प्रौद्योगिकी उद्यमियों के साथ बैठक के लिए सिलिकॉन वैली गया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…