पवित्रा पुनिया और एजाज खान का 5 महीने पहले ही हो गया था ब्रेकअप, दो साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
Updated on
13-02-2024 05:37 PM
'बिग बॉस सीजन 14' से कपल बने पवित्रा पुनिया और एजाज खान आखिरकार अलग हो गए हैं। शो में तो दोनों के बीच भयंकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे। लेकिन शो के खत्म होते-होते इनके बीच प्यार हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज भी किया था। साथ में तमाम तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। यहां तक कि ये साथ में भी रह रहे थे। लेकिन दो साल साथ रहने के बाद अब इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया है।
पिछले कुछ समय से पवित्रा पुनिया और एजाज खान के रिश्ते को लेकर खबरें आ रही थीं कि ये दोनों अलग हो गए हैं। कपल साथ में नजर भी नहीं आता था और न ही कोई पोस्ट करते थे। अब एक्ट्रेस ने 'ईटाइम्स' को बताया कि वह पिछले 5 महीनों से ही अलग हो गए थे। लेकिन एक ही अपार्टमेंट में रह रहे थे। हालाकि पिछले महीने मलाड स्थित इस अपार्टमेंट को एजाज ने छोड़ दिया है और एक्ट्रेस वहीं रह रही हैं।
पवित्रा पुनिया का हुआ ब्रेकअप
पवित्रा पुनिया ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा, 'हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है। कुछ भी पर्मानेंट नहीं होता है। रिश्तों में भी ऐसा होता है। एक शेल्फ लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं कुछ महीने पहले अलग हो गए हैं। और मैं हमेशा चाहूंगी कि उनके साथ चीजें अच्छी हों। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं लेकिन हमारा रिश्ता टिक नहीं सका।'
एजाज खान ने पवित्रा के लिए कही ये बात
'ईटाइम्स' ने एजाज खान से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि पवित्रा को खूब प्यार और सफलता मिले, जिसकी वो हकदार हैं। वह हमेशा मेरी दुआओं में शामिल रहेंगी।' एक्ट्रेस को जहां आखिरी बार टीवी शो 'नागमणि' में देखा गया था। वहीं, एजाज फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ दिखाई दिए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…