पांच परसेंट टैक्स दो नहीं तो... चीन-पाकिस्तान को आतंकियों की धमकी, CPEC पर लटकी तलवार
Updated on
27-11-2023 02:45 PM
इस्लामाबाद: तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने चीन के बेल्ट एंड रोड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर हमले की धमकी दी है। ऐसा न करने के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट की लागत का 5 फीसदी 'टैक्स' मांगा है। एक वीडियो मैसेज में तालिबान के गंडापुर गुट के कमांडर ने चेतावनी दी कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) से जुड़ी सड़कों और रेलवे समेत बुनियादी ढांचा परियोजना को नष्ट कर दिया जाएगा। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में निर्माण से जुड़े मजदूरों को संबोधित करते हुए कमांडर ने कहा, 'हमारा पांच प्रतिशत टैक्स हर जगह है।'
उसने आगे धमकी देते हुए कहा कि अगर टैक्स नहीं मिला तो मशीनरी और स्टाफ को टार्गेट किया जाएगा। 2013 में शुरू की गई बेल्ट एंड रोड पहल चीन को बाकी दुनिया से जोड़ने वाला नया व्यापार मार्ग विकसित करने की शी जिनपिंग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े रिसर्च एनालिस्ट अब्दुल सईद के मुताबिक, 'जबरन वसूली टीटीपी के अंदर एक आम बात रही है, जो अपने खर्चों को कवर करने के लिए इस तरह के धन पर बहुत हद तक निर्भर हैं।'
सरकारों से टैक्स मांग रहा TTP
उन्होंने आगे कहा, 'हालिया सबूत दिखाते हैं कि आतंकी अब मंत्रालयों, सरकारी अफसरों, ठेकेदारों और केपी के व्यापारियों से भी टैक्स मांग रहे हैं।' CPEC चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत से शुरू होकर पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में ग्वादर बंदरगाह से जुड़ता है। चीन के हितों की रक्षा के लिए यहां हजारों सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों और कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं। 2021 में दासू बांध स्थल पर कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में धमाका हुआ था। इससे नौ चीनी श्रमिकों के साथ-साथ 12 लोगों की मौत हुई थी।
पाकिस्तान में बढ़े हमले
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान का तालिबान (TTP) भी मजबूत हुआ है। पाकिस्तान में तब से लगातार हमले बढ़ गए हैं। अफगानिस्तान के साथ लगने वाली सीमा से सीधे तौर पर यह हमले हो रहे है। इसी महीने देश के अंतरिम पीएम अनवारुल हक काकड़ ने कहा कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों की संख्या 60 फीसदी बढ़ी है। वहीं आत्मघाती हमले 500 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…