मटर की सब्जी, परांठा... आलिया से लेकर विक्की कौशल और अमिताभ को खाने में मिला ये सब
Updated on
22-01-2024 05:36 PM
अयोध्या में प्रभू श्रीराम आखिरकार स्थापित हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से पूजा-अर्चना के बाद उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर तमाम दिग्गज नेता-अभिनेता पहुंचे। हालांकि कुछ न्योता मिलने के बावजूद किन्हीं कारणवश नहीं आ सके। लेकिन जिन्होंने भी इस ऐतिसाहिक पल का पास से दीदार किया, वह बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है। इस दौरान सभी ने रामलला के दर्शन किए। और फिर खाने का डिब्बा भी दिया गया।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, राजकुमार हिरानी, विवेको ओबेरॉय, अनुपम खेर, कैलाश खेर, चिरंजीवी, राम चरण, कंगना रनौत समेत बॉलीवुड और साउथ के कई एक्टर्स राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
सेलेब्स को राम मंदिर में खाने को क्या मिला?
सभी को खाने के लिए इस दौरान लंच में मटर की सब्जी, परांठा, कचौड़ी और मिठाई बांटा गया। एक डिब्बा दिया गया, जिसमें ये सारी चीजें रखी हुई थी। साथ ही इसमें दो टीशू पेपर भी था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कयास लगाए जा रहा है कि खाने के लिए यही बॉक्स वहां मौजूद सभी लोगों को दिया गया होगा।
राम मंदिर में नजर नहीं आए ये सितारे
बता दें कि इस कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, विवेक अग्निहोत्री समेत अन्य नहीं पहुंचे। वहीं, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान को न्योता ही नहीं भेजा गया। वहीं, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्होंने 'शेरशाह' जैसी फिल्में की हैं, उन्हें भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का मौका नहीं मिला।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…