Select Date:

20 साल बाद पेलोसी ने छोड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप अब युवाओं को मौका देंगी

Updated on 18-11-2022 06:11 PM

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप से हटने की घोषणा की है। उनकी ये घोषणा रिपब्लिकन पार्टी की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीत के बाद सामने आई है।

82 साल की पेलोसी ने कहा- मैं डेमोक्रेटिक पार्टी के युवा नेताओं को मौका देना चाहती हूं। मैं किसी भी दावेदार का समर्थन नहीं करूंगी। सभी दावेदारों का अपना प्लान होगा, अपना विजन होगा।

हकीम जेफरी नए लीडर की रेस में सबसे आगे
पेलोसी लगातार दो दशकों तक अपर हाउस में अपनी पार्टी की सबसे बड़ी नेता रही हैं। पद से हटने की घोषणा के ठीक बाद पार्टी के कई नेताओं ने उनकी जगह लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। पेलोसी को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे 52 साल के हकीम जेफरीज माने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर पद के चुनाव में पेलोसी को चुनौती दी थी। लेकिन उस वक्त उन्हें केवल एक वोट ही मिल पाया था।

वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ने स्पीकर पद के लिए केविन मैकार्थी को अपना दावेदार चुना है। पेलोसी और मैकार्थी एक दूजे के धुर विरोधी माने जाते हैं।

पेलोसी ने ताइवान विजिट कर खींचा था दुनिया का ध्यान
नैंसी पेलोसी ने अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन से पहले ताइवान जाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। चीन की चेतावनी के बावजूद की गई इस विजिट से दोनों देशों में काफी तनाव पैदा हो गया था। माना जा रहा था कि पेलोसी ने ताइवान विजिट अमेरिका में वोटर्स को रिझाने के लिए की थी।

ट्रम्प ने कहा था- "क्रेजी नैंसी"
पेलोसी पहली बार साल 1987 में अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य चुनी गई थीं। साल 2007 में वो अमेरिकी संसद की स्पीकर बनने वाली पहली महिला बनीं। वो डोनाल्ड ट्रंप से पंगा लेने और भरी सभा में ट्रंप की स्पीच फाड़ने को लेकर डेमोक्रेट्स के बीच काफी मशहूर हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इन सब विवादों के चलते उन्हें "क्रेजी नैंसी" भी कहा था। 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद ट्रम्प के समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 में संसद भवन पर हमला कर दिया था। इस दौरान नैंसी पेलोसी को टारगेट पर रखा था। द एटलांटिक की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने पेलोसी के ऑफिस में काफी तोड़-फोड़ मचाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.