मेरे आगे बढ़ने से लोग मुझसे नाराज...अमेरिकी चुनावों की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी का बड़ा बयान
Updated on
18-09-2023 01:41 PM
वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने सर्वेक्षणों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति की बढ़त से लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए बहुत छोटे हैं। यह टिप्पणी फॉक्स न्यूज पोल के बाद आई है, जिसमें दिखाया गया है कि अगस्त के बाद से रामास्वामी के प्रतिकूल विचारों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जब वह पहली रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस में मंच पर आए थे, जहां प्रतिद्वंद्वियों क्रिस क्रिस्टी और निक्की हेली ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी।
तीव्र आलोचना का शिकार 'फॉक्स न्यूज संडे' में उपस्थित होकर, उन्होंने मेजबान शैनन ब्रीम से कहा, 'जब से मैंने दूसरी बहस में अच्छा प्रदर्शन किया है, तब से तीव्र आलोचना का सामना कर रहे हैं। हकीकत यह है कि बहुत से लोग मेरे उत्थान से नाराज हैं और मानते हैं कि 38 साल का व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए बहुत छोटा है।' अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति का हवाला देते हुए, रामास्वामी ने कहा, 'थॉमस जेफरसन 33 साल के थे, जब उन्होंने अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा लिखी थी।' उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं। रामास्वामी अधिकांश सर्वेक्षणों में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
रामास्वामी का बेहतर होता प्रदर्शन पहली बहस के बाद हुए सर्वेक्षणों से पता चला कि 504 उत्तरदाताओं में से 28 प्रतिशत ने कहा कि रामास्वामी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बहस के बाद, आत्मविश्वास से भरे रामास्वामी ने कहा कि दौड़ में केवल दो उम्मीदवार बचे रहेंगे, जो वह और ट्रंप होंगे। फॉक्स न्यूज के अनुसार,गूगल पर वह सबसे अधिक खोजे जाने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं, उनके बाद प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली हैं। एक टिप्पणीकार के यह कहने पर कि अमेरिकियों को रामास्वामी 'कष्टप्रद' लगते हैं, बायोटेक उद्यमी इस बात पर जोर देते हैं कि उनका अभियान सफलता की राह पर है। 'चुनाव जीतने की तरफ हैं हम' उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया, 'हम 0.0 फीसदी से वहां तक आ गए जहां हम अभी हैं। मुझे लगता है कि हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं।' रामास्वामी ने इससे पहले यह वादा किया है कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो फिर एच-1बी वीजा लॉटरी सिस्टम को खत्म कर देंगे। एच-1बी वीजा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…