Select Date:

छोटी बचत योजनाओं में जमकर पैसा लगा रहे लोग, पोस्ट-टैक्स रिटर्न की तैयारी में सरकार

Updated on 24-10-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट जैसी छोटी बचत योजनाओं में लोग जमकर निवेश कर रहे हैं। इन योजनाओं में इन्वेस्टमेंट रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इसके मद्देनजर सरकार अब खासकर पीपीएफ (PPF) जैसी स्मॉल सेविंग्स स्कीमों के लिए तिमाही रेट तय करते समय पोस्ट टैक्स रिटर्न पर भी विचार कर रही है। सितंबर के अंत तक छोटी बचत योजनाओं में निवेश पिछले साल के मुकाबले 2.6 गुना बढ़कर 74,675 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल समान अवधि में यह 28,715 करोड़ रुपये था। सरकार ने इस योजनाओं में सालाना निवेश की सीमा दोगुना करके 30 लाख रुपये कर दी थी। इसके बाद ही इन योजनाओं में निवेश में तेजी आई है।

ग्रॉस बेसिस यह यह इन्वेस्टमेंट एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। इसी तरह महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक पैसा जमा हुआ है। इस योजना में महिलाओं को एक बार में 7.5 परसेंट रेट पर दो लाख रुपये तक निवेश करने की सुविधा मिलती है। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट के साथ-साथ सुकन्या समृद्धि योजना को प्रायोरिटी स्मॉल स्कीम का दर्जा हासिल है। इन योजनाओं के साथ-साथ पीपीएफ ने सरकार को बड़ी राहत दी है। खर्च और राजस्व तथा स्मॉल सेविंग्स के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए सरकार के पास खुले बाजार से उधारी को कम करने का विकल्प है।

पीपीएफ पर ब्याज दर

लेकिन सरकार ने अब तक ऐसा नहीं किया है। इसके बजाय उसने ने टैक्स बेनिफिट्स के मद्देनजर विभिन्न स्कीमों पर इंटरेस्ट रेट को एडजस्ट करने का विकल्प चुना है। उदाहरण के लिए पीपीएफ में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। साथ ही इस पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। पीपीएफ पर ब्याज की दर 7.1 परसेंट है। इस तरह अगर कोई 30% टैक्स ब्रैकेट में आता है तो उसे पीपीएफ पर करीब 9.3 परसेंट रिटर्न मिलता है। छोटी बजत योजनाओं पर इंटरेस्ट रेट मार्केट रेट्स से जुड़ा है और हर तिमाही इसमें बदलाव किया जाता है। अमूमन यह बैंकों के एफडी रेट के बराबर होता है।

पिछली कुछ तिमाहियों से पीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरबीआई ने पिछले साल मई से रेपो रेट में 2.5 परसेंट की बढ़ोतरी की है लेकिन इसके मुताबिक पीपीएफ की ब्याज दर को नहीं बढ़ाया गया है। इस दौरान डाकघर में दो और तीन साल की बचत पर ब्याज दर में 1.5 परसेंट की बढ़ोतरी की गई है। स्मॉल सेविंग रेट्स को फिक्स करने के फॉर्म्यूला के मुताबिक पीपीएफ निवेशकों को 40 बेसिस पॉइंट कम ब्याज मिल रहा है। दूसरी ओर किसान विकास पत्र के निवेशकों को 20 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.