Select Date:

खेरसॉन में यूक्रेनी सेना को देख जश्न मना रहे लोग

Updated on 14-11-2022 05:33 PM

खेरसॉन से रूसी सैनिकों को बाहर खदेड़ने के बाद सुविधाओं को रीस्टोर करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। यूक्रेन की यूटिलिटी कंपनियों ने प्लांट की मरम्मत और बिजली, पानी की सुविधाओं को फिर से शुरू करने की कोशिश शुरू की है।  वहीं खेरसॉन के गवर्नर ने कहा है कि शाम को 5 बजे से सुबह के 8 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू सुरक्षा कारणों से लगाया जाएगा। 

उन्होंने कहा, दुश्मनों ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, हम कोशिश कर रहे हैं कि कुछ दिनों में सब कुछ ठीक कर लें और शहर को खोल दें। बता दें कि यूक्रेनी सेना ने खेरसॉन में शुक्रवार को पूर्ण अधिकार की घोषणा की है। रविवार को भी केरसॉन के मुख्य स्क्वायर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। वे रूस का विरोध कर रहे थे। 

यूक्रेन के एक गायक ने कहा, अब हम खुश हैं लेकिन डर अब भी लगा है। नदी के किनारे अब भी रूसी सैनिक हैं और वे फायरिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा उनके दोस्तों को नदी से ही नहाने और टॉइलट का पानी लाना पड़ता है। बहुत कम ही लोगों के पास जनरेटर हैं जो कि खुद अपनी टंकी भर पाते हैं और बिजली का भी उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि रूस के हमले की वजह से यहां रहना बहुत मुश्किल हो गया है। बुनियादी सुविधाएं भी तहस नहस हो गई हैं। 

यहीं मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि दिक्कतें तो बहुत हैं लेकिन शहर में यूक्रेनी सेना के आते ही दुख कम हो गया है। जब हमने अपनी सेना को देखा तो पानी और  बिजली का दुखकखत्म हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि इस सप्ताह ट्रेन की सेवाएं शुरू हो सकती हैं। वही शहर के बीच कुछ जगहों पर मोबाइल कनेक्शन भी शुरू कर दिया गया है। 

यूक्रेन के रक्षा मंत्री का कहना है कि यूक्रेन ने फिर से 4500 किलोमीटर के इलाके में कब्जा कर लिया है। इसके अलावा दोनेत्स्क और लुहांस्क इलाकों में जंग चल रही है। पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सेना ने रूस के सैनिकों को पीछे खदेड़ा है। शनिवार को खेरसॉन की सड़कों पर बहुत सारे लोग फूल लेकर अपने सैनिकों का इंतजार कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.