हथकड़ी में 12 घंटे तक बंधे लव कटारिया को लेकर भड़के लोग, बिग बॉस के घर में सांप देखकर सोशल मीडिया पर हड़कंप
Updated on
09-07-2024 02:21 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' में लवकेश यानी लव कटारिया ने अब तक बाहरवाला बनकर खूब मौज काटी है। 'बिग बॉस' ने बात-बात पर उन्हें बाहरवाले होने का खूब फायदा दिया और अपने लिए इस स्पेशल ट्रीटमेंट को लव ने राजा बनकर इंजॉय भी किया। लेकिन अब उनका सच घरवालों के सामने आ चुका है और इसी के साथ उन्हें 'बिग बॉस' ने कड़ी सजा भी दी है। सजा के तौर पर लव का एक हाथ पूरे 12 घंटे के लिए बेड़ियों में बंधा दिख रहा है।
लव के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें वह हाथ बंधे होने की वजह से छटपट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में लव काफी तकलीफ में दिख रहे हैं और उनके चेहरे से साफ दिख रहा है कि वह कितने बेचैन हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में एक ऐसा खौफनाक मंजर कैद हुआ है जिसे देखकर रूह कांप जाए।
लव के पीछे दीवार से सटे एक सांप रेंगते हुए आगे बढ़ा
दरअसल कैमरे के सामने नजर आ रहे लव के पीछे का विजुअल भी इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की भी नजरें लव कटारिया के पीछे नजर आ रहे सांप पर हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लव के पीछे दीवार से सटे एक सांप रेंगते हुए उनके पीछे से निकल रहा है। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सन्न हैं।
लोगों को लग रहा- बिग बॉस का तिकड़म है ताकि लव को मिले सहानुभूति
सोशल मीडिया पर लोगों ने लवकेश को सपोर्ट किया है। एक ने कहा है- पीछे सच में सांप है या एडिटिंग है? काफी लोग गुस्से में दिख रहे हैं। एक ने कहा- क्या हो गया है भाई बिग बॉस मेकर्स को, पागल वागल हो गया क्या? एक ने कहा- ऐसा क्या रूल ब्रेक हुआ कि एक इंसान को इतने घंटे के लिए हाथ बांध दिया। एक ने कहा- ये सजा क्यों भाई, मुझे लग रहा बिग बॉस जबरदस्ती की सहानुभूति दिलाना चाहते हैं कटारिया को।
सोते समय बेचैन और परेशान रहे लवकेश
लव का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रात को सोते हुए वो काफी परेशान दिख रहे हैं। दरअसल हाथ बंधे होने के कारण वह बार-बार उठकर बैठते दिख रहे हैं। काफी लोगों ने कहा है- बिग बॉस ने ये हमारे भाई के साथ गलत किया है, इसका बदला हम अपने भाई को बिग बॉस जिताकर लेंगे। वहीं उस पूरी रात उनके साथ वहां विशाल भी रहे और लोग उनके कायल होते दिख रहे हैं। कई लोगों ने कहा है- इसे कहते हैं भाईचारा, विशाल ने सच्ची दोस्ती निभाई है और अब कटारिया को उसका बदला जरूर चुकाना चाहिए। वहीं अब ऑडियंस का रिजल्ट आ चुका है और लव केश सुरक्षित घर में लौट आए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…