एयरपोर्ट पर इस छोटी सी लड़की के साथ कृति सेनन का एटिट्यूड देख भड़के लोग, फैन्स ने कहा- जो दिख रहा वो सच नहीं
Updated on
25-01-2024 01:22 PM
शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। पिछले दिन बुधवार को मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'अखियां गुलाबी' रिलीज किया, जिसमें शाहिद और कृति के शानदार डांस मूव्स दिखे हैं। दोनों सितारे अपनी इस फिल्म के प्रोमशन में भी जुट गए हैं, जो एक कॉमेडी फिल्म है। इसी फिल्म का प्रमोशन कर पिंक सिटी से लौट रहे शाहिद और कृति मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे और यहीं कैमरे के सामने एक ऐसा खेल हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति और शाहिद साथ चलते दिख रहे हैं। इसी बीच कोई फैन सामने दिखती है तो शाहिद उन्हें पास आने का इशारा करते हैं और वो दोड़कर कृति और शाहिद के बीच पहुंच जाती है। पहले तो वो शाहिद से हाथ मिलाकर खुश दिखती है और फिर वह कृति के तरफ हाथ बढ़ाती है। हालांकि, कृति इस वीडियो में उनसे हाथ मिलाती हुए नजर नहीं आ रहीं और वीडियो पर लोगों ने कॉमेंट्स की बौछार कर डाली है।
लोगों ने कहा- लगता है कृति 'आदिपुरुष' के फ्लॉप वाले झटके से उबर नहीं पाई हैं
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उस लड़की को इग्नोर करने के लिए कृति पर निशाना लगाना शुरू कर दिया है। कुछ ने कहा- लगता है कि ये आदिपुरुष के फ्लॉप वाले झटके से अब तक बाहर नहीं आ पाई हैं। एक और ने कहा- मैं कृति से पर्सनली मिला हूं और ये सच है कि वो काफी रूड है। एक और ने कहा- ये हैं तो तुमलोग स्टार हो, ऐसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
'लड़की ने कृति की बेइज्जती की या फिर खुद की'
वहीं कुछ लोगों ने उस लड़की की तरफ भी निशाना साधा है और कहा कि पहले उसने एक्ट्रेस को इग्नोर किया। एक ने कहा- ये समझ नहीं आया कि लड़की ने कृति की बेइज्जती की या फिर खुद की। वहीं कई लोग कृति के सपोर्ट में उतर आए हैं। एक फैन ने लिखा, 'जिन जिनको ये लग रहा है कि कृति ने उस लड़की को इग्नोर किया वो ध्यान से इस वीडियो को फिर से देखें। उस लड़की ने हाथ बढ़ाया ये कृति ने देखा ही नहीं क्योंकि उन्हें लगा कि वो लड़की शाहिद की फैन है। कोई अपने पीछे कैसे देख सकता है कि कौन उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ा रहा। अगर यकीन न हो तो जाओ और कृति के फैन्स के साथ उनके पुराने वीडियोज़ चेक कर लो।'
9 फरवरी को वैलंटाइंस डे पर रिलीज हो रही फिल्म
बता दें कि कृति और शाहिद की ये 'लव स्टोरी' इस साल वैलंटाइंस डे के मौके पर 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। 'आदिपुरुष' की असलफलता के बाद कृति और मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…