तापसी पन्नू की हरकत देख लोगों का पारा हाई, बोले- कुछ फिल्में करके इतना भाव! वीडियो में देखिए आखिर हुआ क्या
Updated on
13-06-2024 06:35 PM
तापसी पन्नू बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो फिल्मों और अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। खासतौर से अपने बर्ताव के लिए। उन्हें अक्सर पपाराजी पर चिल्लाते या गुस्सा करते हुए देखा जा चुका है और इस बार भी वो इसी कारण फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एटिट्यूड देख यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। देखिए ये वायरल वीडियो।
इस वीडियो में Taapsee Pannu अपनी बहन शगुन के साथ आती हुई दिख रही हैं। उन्हें देखते ही पपाराजी उन्हें रुककर पोज देने की रिक्वेस्ट करते हैं। कुछ फैंस भी हैं, जो सेल्फी लेने के लिए बेकरार दिखे। सभी 'मैम मैम...' कहते हुए उनसे तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन तापसी किसी की एक नहीं सुनती हैं।
भड़क गईं तापसी पन्नू, कहा- हट जाइये
लगभग भीड़ को चीरती हुई वो अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगती हैं। फैंस और पपाराजी भी कैमरा व मोबाइल लेकर उनके पीछे-पीछे चलने लगते हैं। कार का दरवाजा खोलते हुए तापसी कहती हैं, 'हट जाइये, प्लीज हट जाइये। आप मेरे बहुत पास आ रहे हैं।' इसके बाद वो गुस्से में अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं।
एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं यूजर्स
तापसी का ये बर्ताव देखने के बाद यूजर्स गुस्से से तमतमा गए हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि कोई इसका फैन कैसे हो सकता है! एक ने लिखा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि आप भी स्वघोषित सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी क्यों लेना चाहते हैं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'क्या है यार ये... अपने फैंस की रिक्वेस्ट करो उनकी वजह से हो।' अन्य लिखते हैं, 'ये इतना भाव क्यों खाती है, कुछ फिल्में करके।'
इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी ने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 'बेबी', 'पिंक', 'मुल्क' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'थप्पड़' फिल्म को भी काफी सराहा गया और 'हसीन दिलरुबा' भी हिट रही। इस साल वो 'वो लड़की है कहां?', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'खेल खेल में' नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…