Select Date:

पूजा भट्ट के 'मास्टरनी' ऐटिट्यूड पर भड़की जनता, कहा- पहले आप महारानी वाली फीलिंग से नीचे उतरें प्लीज

Updated on 23-06-2023 08:29 PM
पूजा भट्ट भी इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनी हैं। शुरुआत से पूजा ने घरावालों और ऑडियंस के सामने एक खास जगह बनाई है। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट का एक अलग चेहरा सामने आया। इस एपिसोड के कुछ वीडियो क्लिप्स को देखकर लोग पूजा को पुनीत सुपरस्टार के निकलने के बाद घर की सबसे अधिक खीझ पैदा करने वाली कंटेस्टेंट बताने लगे हैं। हमने यकीनन ऐसा नहीं सोचा था, लेकिन शो के लेटेस्ट एपिसोड ने लोगों को ऐसा सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।


दरअसल, गुरुवार रात के एपिसोड में पूजा मनीषा रानी और जद हदीद के बीच की गलतफहमी को मिटाने के लिए सामने आईं। पूजा भट्ट का बिहार की मनीषा रानी को लेकर शुरू से ही एक सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिल रहा है। इसी दौरान पूजा ने पलक पुरसवानीऔर जिया शंकर की खिंचाई की और मनीषा की जमकर तारीफ भी कर डाली। पूजा पलक को मनीषा के लिए कुछ बातें कह रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी बात समझ नहीं आती। इसपर पूजा बिफर जाती हैं कि बात समझ नहीं आती तो बात मत करो। पलक भी यही कहती हैं कि बेहतर है कि मैं आपसे बात न करूं क्योंकि मैम मुझे आपकी बात समझ नहीं आ रही।

पूजा ने मनीषा को बनाया पलक और जिया से कहीं बेहतर

पूजा मनीषा से उन दोनों की तुलना करती हैं और कहती हैं कि वह बिहार के छोटे से गांव से हैं और बेबीका की पहले से अच्छी दोस्त हैं, जो उन्हें बताती हैं कि क्या गलत है क्या सही। पलक हैरान हैं क्योंकि पूजा की जिन बातों पर भी वो खुद का बचाव करने की कोशिश करती हैं, वो उन्हें बोलने ही नहीं देतीं। पलक ने अपना मुंह बंद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद पूजा उनपर बरसती रहीं।

पलक पुरसवानी को बोलने का मौका नहीं दिया

वह कहती रहीं कि पलक में कोई शालीनता नहीं, वो खुद को मनीषा से बेहतर मानती हैं लेकिन वो उनसे बेहतर नहीं हैं। इन सारी बातों के दौरान पूजा ने पलक को अपना बचाव करने का कोई मौका नहीं दिया।

लोगों ने कहा- पहले आप महारानी जी सुपीरियॉरिटी से नीचे उतरें प्लीज
आखिरकार इस लड़ाई के बाद बेचारी पलक किचन में ही रोने लगती हैं। जिया उन्हें समझाने और संभालने की पूरी कोशिश करती दिखती हैं। पलक इस एपिसोड में भले पूजा के सामने अपनी बातें नहीं रख पाईं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग काफी कुछ कह रहे हैं। लोगों का गुस्सा पूजा भट्ट पर बरस रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं- पूजा आप 2 दिनों में किसी के लिए अपना परसेप्शन कैसे बना सकती हैं। एक ने कहा- ये नाक में दम करने वाले प्रिंसिपल की तरह हैं। एक और यूजर ने कहा- पहले आप महारानी जी सुपीरियॉरिटी से नीचे उतरें प्लीज। एक अन्य ने कहा- इनको पक्का लगता है कि ये बाकी घरवालों से बहुत ऊपर हैं। एक ने कहा- मुझे पलक पुरसवानी पसंद नहीं, लेकिन उसकी कोई गलती नहीं थी आज। कई लोगों ने कहा- वो अपनी आवाज ऊंची करके लोगों को डॉमिनेट करने की कोशिश करती हैं।

पलक ने जवाब देने से हार मान ली

शुरुआत में पलक स्तब्ध रह गई क्योंकि हमला सचमुच कहीं से नहीं हुआ था। जैसे ही वह अपना बचाव करने की कोशिश करती, पूजा बार-बार उसे चुप करा देती। इससे पहले एपिसोड में, पूजा ने पलक के साथ भी यही बात करने की कोशिश की, जबकि पलक ने हार मान ली और उसकी बात सुनी। हालांकि, इस बार पलक ने इसे लेटकर नहीं लेने का फैसला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए, फिर भी विनम्रता और सम्मानपूर्वक, पूजा ने कहा कि उसमें कोई शालीनता नहीं है और वह खुद को मनीषा से बेहतर मानती है। पलक ने अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन पूजा ने किसी तरह उसे बोलने न देने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.