Select Date:

नोएडा वाले ध्यान दें... शहर में 5 दिनों का है ट्रैफिक डायवर्जन, सब जान-समझकर ही निकलें घर से बाहर

Updated on 18-09-2023 01:38 PM
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में इस अवधि के दौरान अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो रूट डायवर्जन के बारे में पूरी जानकारी करके ही बाहर निकलें। अन्यथा, सड़क पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, शहर में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो आयोजित होने वाला है। वहीं, 22 से लेकर 24 सितंबर तक मोटो जीपी रेस का आयोजन होना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि लोगों को सड़क पर ज्यादा परेशानी न हो।

घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सूचना

दिल्ली बॉर्डर से भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन का प्रवेश 5 दिन के लिए प्रतिबंधित है।
BIC के लिए बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 148, डेल्टा-1 और डिपो ग्रेटर नोएडा से शटल बस सेवा चलेगी।
दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन-कमर्शल वाहन दिल्ली क्षेत्र के आन्तरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच-9, 24, 91 से जा सकेंगे।
- आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले नॉन कमर्शल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलंदशहर अथवा मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जाने वाले नॉन कमर्शल वाहन किसान चौक से तिगरी और पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 से गन्तव्य को जा सकेंगे।
- ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले नॉन कमर्शल वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गों का प्रयोग कर किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
फेस-2 क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन डीएससी रोड होकर न्यू अशोक नगर, झुण्डपुरा अथवा सोरखा, पर्थला, छिजारसी, माडल टाउन होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।

बसों के लिए ये रहेगा रूट

- सिटी सेंटर, सेक्टर 37, बॉटनिकल गार्डन से परीचौक जाने वाली यात्री बसें सेक्टर 44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सैक्टर 93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कमर्शल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकेगी।
परीचौक से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर मथुरा, आगरा, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाली यात्री बसें डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क से सिरसा गोलचक्कर होकर घंघौला चौक, खेरली नहर, बिलासपुर होकर दनकौर बाईपास से रबूपुरा से सर्विस रोड होकर आगरा की ओर चढने वाले लूप से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जा सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.