इसे तो लोग फ्री में भी ना खाएं... 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में विकास खन्ना को पसंद नहीं आई आयशा जुल्का की डिश
Updated on
21-02-2025 01:06 PM
'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' हर बीतते एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ कुकिंग को लेकर ही कड़ी टक्कर देखने को नहीं मिल रही, बल्कि उनके आपस में झगड़े भी हो रहे हैं। सबसे दिलचस्प है जज द्वारा दिए जाने वाले चैलेंजेस, जिन्हें कंटेस्टेंट्स को पार कर अपनी कुकिंग से उन्हें इम्प्रैस करना पड़ता है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। जज विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और फराह खान ने टास्क दिया कि कंटेस्टेंट्स को दो के ग्रुप में अपनी डिशेज को एक थिएटर में बेचना होगा। इसी दौरान विकास खन्ना जब आयशा जुल्का की डिश देखते हैं, तो उन्हें रास नहीं आती और कहते हैं कि कोई इसे फ्री में भी नहीं खाएगा।
मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है। विकास खन्ना नई चुनौती का ऐलान करते हैं। वह बताते हैं कि कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में मास्टरशेफ स्टाइल का खाना तैयार करना है। इस खाने को दर्शक मास्टरशेफ करंसी का इस्तेमाल करके खरीदेंगे। यह सुनकर ऊषा नंदकर्णी कहती हैं, 'इनका चैलेंज, हमारी टेंशन।'
तेजस्वी और निक्की की लड़ाई, माहौल गरमाया
टास्क शुरू होता है तो कंटेस्टेंट्स खाना बनाने की तैयारी करते हैं। लेकिन असली लड़ाई तब शुरू होती है, जब कंटेस्टेंट्स दिए गए एक टास्क को पूरा करने में असफल हो जाते हैं। निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश को बताती हैं कि चॉकलेट ज्यादा पक गई है और सारा खराब हो गया। तेजस्वी चिल्ला पड़ती हैं और चॉकलेट फेंकने लगती हैं। तभी गौरव खन्ना उन्हें बताते हैं कि इसे निक्की ने ही रखा था। निक्की मना कर देती हैं, जिस पर तेजस्वी उन्हें तुरंत जवाब देती हैं। माहौल गरमा जाता है।
आयशा की डिश के लिए बोले विकास- कोई फ्री में भी ना खाए
रणवीर बरार दर्शकों को मॉनिटर करते हैं, और फिर विकास खन्ना के साथ डिशेज टेस्ट करने जाते हैं। रणवीर ने फिर आयशा जुल्का की एक डिश देखी और उनसे पूछा कि इसके लिए आप चार्ज कर रहे हैं या फ्री में दे रहे हैं? जवाब में आयशा ने कहा कि नहीं, ये हम फ्री में दे रहे हैं। उनके जवाब से विकास खन्ना को झटका लगता है और कहते हैं- इसे फ्री में भी लोग नहीं खाएंगे।' यह सुनकर आयशा जुल्का दुखी हो जाती हैं। उनका चेहरा उतर जाता है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…