Select Date:

पाकिस्तान चुनाव को अमान्य घोषित करने सुप्रीम कोर्ट में याचिका : केयर टेकर प्रधानमंत्री बोले नतीजों में देरी का मतलब धांधली नहीं

Updated on 13-02-2024 02:31 PM

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कोई भी पार्टी 134 का जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। 80 घंटों के बावजूद चुनाव आयोग ने अब तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जबकि गठबंधन की सरकार के लिए कवायद तेज हो चुकी है।

नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के प्रेसिडेंट शाहबाज शरीफ ने रविवार रात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल से मुलाकात की। इसके बाद PPP ने कहा- सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद कोई फैसला करेंगे।

इस बीच, पाकिस्तान के केयर टेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-काकड़ ने कहा है कि इलेक्शन रिजल्ट्स में देरी का मतलब यह नहीं कि चुनाव में कोई धांधली हुई। इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान ने रिजल्ट्स में देरी की वजह मोबाइल और इंटरनेट सर्विस के सस्पेंशन को माना है।

दूसरी तरफ, इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थन से जीते निर्दलीय पाला बदलकर नवाज के साथ जाने लगे हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं

चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ PTI के विरोध प्रदर्शन को लेकर पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा- कुछ लोग 9 मई 2023 को हुए दंगों की तरह ही दंगे करने की योजना बना रहे हैं।

दरअसल, मई में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा भड़क गई थी। PTI कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरकर खान की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री हेडक्वॉर्टर समेत शहीदों स्मारकों पर हमला किया था। पाकिस्तान में दंगे भड़क गए थे, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.