10. यूपी में बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज
यूपी में बिजली कनेक्शन के खर्च पर आज बड़ा फैसला आ सकता है। यूपी विद्युत नियामक आयोग की 11 बजे से शुरू हुई बैठक में इस पर निर्णय होना है। बिजली कनेक्शन के मामलों में महिलाओं को छूट का प्रावधान भी दिया जा सकता है। हालांकि, कॉरपोरेशन ने बैठक में लाए जाने वाले प्रस्तावों पर चुप्पी साध रखी है। आयोग की बैठक प्रस्तावित कास्ट डाटा बुक पर अंतिम चर्चा के लिए बुलाई गई है। इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की भी बैठक होनी है। इस बैठक में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी कॉम के एमडी की भी मौजूदगी रहेगी।
