Select Date:

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल पहली बार 300 रुपये के पार, फिर भी भारत से सस्ता, जानिए कैसे

Updated on 02-09-2023 02:52 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price in Pakistan) 300 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे इस देश की कार्यवाहक सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 14.91 और डीजल की कीमत में 18.44 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद देश में पेट्रोल 305.26 रुपये लीटर और डीजल 311.84 रुपये लीटर पहुंच गया है। इसके बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत भारत के मुकाबले अब भी कम है। भारत में पिछले साल मई के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये बनी हुई है।

पाकिस्तानी रुपये की कीमत में हाल के दिनों में काफी गिरावट आई है। अभी एक भारतीय रुपये की कीमत पाकिस्तान के 3.70 रुपये के बराबर है। इस लिहाज से देखें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 358.07 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। पाकिस्तान में यह कीमत 305.26 रुपये लीटर है। इसी तरह दिल्ली में डीजल की कीमत 331.78 पाकिस्तानी रुपये बैठती है जबकि पाकिस्तान में यह 311.84 रुपये है। यानी दिल्ली की तुलना में पाकिस्तान में पेट्रोल करीब 53 पाकिस्तानी रुपये और डीजल करीब 20 पाकिस्तानी रुपये सस्ता है।

कच्चा तेल सात महीने के टॉप पर

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर भारी तेजी देखी जा रही है। यह सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.98 फीसदी या 1.72 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 88.55 डॉलर पर बंद हुआ। वहीं वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2.30 फीसदी या 1.92 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 85.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। देश में करीब डेढ़ साल से पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बदली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले साल अप्रैल में इसमें आखिरी बार बदलाव किया था। उसके बाद मई में केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.