पाकिस्तान में फिर चढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए भारत से सस्ता है या महंगा
Updated on
16-09-2023 04:40 PM
नई दिल्ली: आर्थिक बदहाली का सामना कर रही पाकिस्तान की अवाम पर एक बार फिर महंगाई बम फूटा है। देश में 15 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price in Pakistan) में इजाफा किया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 26.2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि हाई स्पीड डीजल (HSD) का दाम 17.34 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमत 331.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल 329.18 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये बनी हुई है। लेकिन पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो दिल्ली में पेट्रोल महंगा और डीजल सस्ता है।
पाकिस्तानी रुपये की कीमत में हाल के दिनों में काफी गिरावट आई है। अभी एक भारतीय रुपये की कीमत पाकिस्तान के 3.57 रुपये के बराबर है। इस लिहाज से देखें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 345.75 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। पाकिस्तान में यह कीमत 331.38 रुपये लीटर है। इसी तरह दिल्ली में डीजल की कीमत 320.37 पाकिस्तानी रुपये बैठती है जबकि पाकिस्तान में यह 329.18 रुपये है। यानी पाकिस्तान की तुलना में दिल्ली में पेट्रोल मंहगा है जबकि डीजल सस्ता है। पेट्रोल की तुलना में डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है लेकिन भारत में पेट्रोल की तुलना में डीजल की कीमत कम है।
कच्चे तेल की कीमत
इस बीच कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर भारी तेजी देखी जा रही है। यह साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के फैसले को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे कच्चे तेल की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। देश में करीब डेढ़ साल से पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बदली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले साल अप्रैल में इसमें आखिरी बार बदलाव किया था। उसके बाद मई में केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…