पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए 1 लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे
Updated on
24-01-2023 05:25 PM
नई दिल्ली: हर सुबह तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर देती है। सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। आज सुबह भी तेल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया गया। ऐसे में अगर आप भी पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो पहले अपने शहर में फ्यूल की ताजा कीमतों को जरूर चेक कर लें। हर शहर में तेल की कीमतें अलग-अलग हो सकती है। हालांकि आप एक SMS भेजकर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत को जान सकते हैं।
आज आपको राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये चुकाने होंगे। वहीं डीजल के लिए आपको 89.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत देनी होगी। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। जबकि कोलकाता में आज पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.24 रुपये चुकाने होंगे।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…