राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल, सरकार पिघली तो 16 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, जानिए कितने घटेंगे डीजल के दाम
Updated on
13-09-2023 02:47 PM
जयपुर : राजस्थान में लोग इस समय पेट्रोल पंप बंद (petrol pump strike rajasthan) रहने से परेशान हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की है। इन्होंने 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोलियम पदार्थों पर ज्यादा वैट (VAT on petrol in Rajasthan) के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने दो दिन का बंद रखा है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। डीलर्स का कहना है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने डिपो से पेट्रोल-डीजल की खरीद भी बंद कर दी है।
अरबों का नुकसान
पेट्रोल-पंप संचालकों की इस दो दिन की हड़ताल से राज्य सरकार को बड़ा नुकसान होने वाला है। 2 दिन की इस हड़ताल में करीब 16 घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इस दौरान कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, सुबह और देर शाम पेट्रोल पंप खुल जाने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वेट राजस्थान सरकार वसूल रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में पेट्रोल और डीजल राजस्थान से 8-12 रुपये सस्ता मिलता है। एसोसिएशन की मांग है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट पंजाब के समान किया जाए। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट काफी अधिक है। गुजरात में पेट्रोल पर 13.70 फीसदी वैट है। दिल्ली में यह 19.40 फीसदी, पंजाब में 13.77 फीसदी और हरियाणा में 18.20 फीसदी है। वहीं, राजस्थान में सबसे अधिक 31.4 फीसदी वैट है।
डीलर्स को हो रहा नुकसान
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां इन उत्पादों की कीमतें पड़ोसी राज्यों से अधिक है। ऐसे में बॉर्डर जिलों के लोग पड़ोसी राज्यों में जाकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। डीलर्स ने कहा कि गुजरात से निकलने वाला ट्रक फुल डीजल भरवाकर और एक एक्स्ट्रा ड्रम में डीजल लेकर चलता है। वह दिल्ली जाकर वापस डीजल भरवा लेता है। जबकि वह करीब 80 फीसदी रास्ता राजस्थान में तय करता है।
16 रुपये सस्ता हो जाएगा पेट्रोल
एसोसिएशन ने कहा कि वैट घटाया जाए तो राजस्थान में पेट्रोल 16 रुपये और डीजल 11 रुपये सस्ता हो जाएगा। इससे पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर पर आ जाएगा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…