Select Date:

फिलीपींस ने दिया चीन को बड़ा झटका, बीआरआई से किया किनारा, मनीला को ड्रैगन की नीयत पर शक

Updated on 03-11-2023 02:25 PM
मनीला: फिलीपींस ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को एक बड़ा झटका दिया है। देश ने फैसला किया है कि अब उन तीन रेलवे प्रोजेक्‍ट्स के लिए चीन से वित्तीय मदद नहीं ली जाएगी जो पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के प्रशासन के तहत साइन हुए थे। ये वो प्रोजेक्‍ट्स हैं जो बेल्‍ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई) के तहत साइन किए गए थे। पिछले दिनों फिलीपींस की राजधानी मनीला में जर्मनी और फिलीपीन के व्‍यापारियों के साथ बात करते हुए देश के परिवहन मंत्री जैमे बॉतिस्ता ने इस पर बड़ा बयान दिया है। इस फैसले को जिनपिंग के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

चीन की कोई दिलचस्‍पी नहीं
फिलीपींस ने इस प्रोजेक्‍ट से बाहर निकलने का फैसला ऐसे समय में किया है जब पहले ही कुछ देश इससे पीछे हट रहे हैं। देश के परिवहन मंत्री जैम बॉतिस्‍ता की मानें तो चीन की साफ तौर पर इन परियोजनाओं में अब कोई दिलचस्‍पी नहीं है। बेनारन्‍यूज ने बॉतिस्‍ता के हवाले से लिखा है, 'हमारे पास तीन परियोजनाएं हैं जिन्हें अब चीनी सरकार की तरफ से वित्त पोषित नहीं किया जाएगा। हम हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं और ऐसा लगता है कि चीन की अब इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।' बॉतिस्‍ता ने बताया कि उनकी सरकार अब फंडिंग के बाकी स्रोतों की तलाश कर रही है। फिलीपींस सीनेट की मानें तो देश में चीन की करीब हर प्रमुख निवेश पहल अब आर्थिक और राजनीतिक दोनों वजहों से संदेह में हैं।

कौन-कौन सी परियोजनाएं
जो तीन परियोजनाएं चीन की मदद से संचालित होनी थीं उनमें से पहली 2.5 अरब डॉलर वाली रेलवे परियोजना थी। इसके तहत मनीला के दक्षिण में कैलाम्बा शहर से लुजोन के दक्षिणी छोर पर बिकोल प्रांत तक 380 किलोमीटर तक ट्रैक का निर्माण होना था। दूसरी परियोजना जो 1.45 अरब डॉलर वाली थी उसके तहत दक्षिणी फिलीपींस में मिंडानाओ में 100 किलोमीटर की कम्यूटराइज्ड रेलवे लाइन बिछाना था। तीसरी परियोजना को सबसे प्रतीकात्मक माना गया था। इसके तहत सुबिक बे फ्रीपोर्ट जोन और क्लार्क फ्रीपोर्ट जोन के दो प्रमुख केंद्रों को जोड़ने वाली 71 किलोमीटर वाले माल ढुलाई ट्रैक का निर्माण करना था। यह परियोजना 896 मिलियन डॉलर वाली थी। जिस जगह पर इसका निर्माण हो रहा था, वह कभी अमेरिका का मिलिट्री बेस था।

चीन के लिए क्‍यों है बुरी खबर
चीन के लिए यह एक बड़ा झटका इसलिए भी है क्‍योंकि अक्‍टूबर में जब बीआरआई के 10 साल पूरे होने के मौके पर सम्‍मेलन का आयोजन हुआ था तो फिलीपींस राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर 23 नेताओं में शामिल होने वाले एक नेता थे। बीआरआई एक खरब अमेरिकी डॉलर वाला एक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट है जिस पर चीन की काफी उम्‍मीदें टिकी हुई हैं। शिखर सम्‍मेलन में चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने करीब 100 बिलियन डॉलर का ऐलान परियोजनाओं के लिए किया था। पिछले महीने एक श्वेत पत्र में, चीन ने कहा था कि बीआरआई का अंतिम लक्ष्य साझा भविष्य के वैश्विक समुदाय के निर्माण में मदद करना है। इस पूरे घटनाक्रम को फिलीपींस और चीन के संबंधों में बड़ी गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व राष्‍ट्रपति डुटर्टे के छह साल के कार्यकाल में चीन और फिलीपींस काफी करीब आ गए थे।

दक्षिण चीन सागर पर बढ़ेगा तनाव
जिस समय डुटर्टे फिलीपींस के राष्‍ट्रपति थे तो उनके समय चीन ने बड़े स्‍तर पर कई तरह से कूटनीति को अंजाम दिया। उन्‍हीं के कार्यकाल में दक्षिण चीन सागर में कई तैनाती रियायतें शामिल थीं। चीन ने डुटर्टे के प्रशासन में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 24 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का वादा किया था। फिलीपींस को इस निवेश में अभी तक कुछ नहीं मिला है। मार्कोस जूनियर का बीआरआई से हाथ खींचना बताता है कि अब दक्षिण चीन सागर में विवादित क्षेत्रों पर भी विवाद गहरा सकता है। हाल ही में, मार्कोस जूनियर प्रशासन ने सेकेंड थॉमस शोल पर और उसके आसपास फिलीपींस के रि-सप्‍लाई और पेट्रोलिंग मिशन पर चीन की आक्रामकता को उत्पीड़न बताते हुए नाराजगी जताई है। यह वह जगह है जहां पर फिलीपींस के सैनिक एक जहाज पर रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.