Select Date:

इंसान के शरीर में लगाई गई सुअर की किडनी, डॉक्‍टर बोले, आने वाले दिनों में बदलेगी ट्रांसप्‍लांट की दुनिया

Updated on 17-08-2023 01:44 PM
न्‍यूयॉर्क: अमेरिका में डॉक्‍टरों ने एक ऐसा कारनामा किया है जिसके बाद आने वाले समय में गंभीर बीमारियों से जूझते मरीजों को नई उम्‍मीद मिली है। अमेरिका के डॉक्‍टरों ने ऐलान किया है कि उन्‍होंने एक ऐसे इंसान के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्‍लांट की है जो ब्रेन डे हो चुका है। सुअर की किडनी इस व्‍यक्ति के शरीर में एक महीने से ज्‍यादा समय तक सामान्य रूप से काम करती रही है। यह नई उपलब्धि अंगदान की जरूरतों को पूरा करने की कोशिशों की तरफ एक उम्‍मीद की किरण है। इस मरीज की मौत हो चुकी है मगर यह एक रिकॉर्ड है।

बना नया रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी लैंगोन ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के सर्जनों ने बुधवार को बताया कि किसी मृत व्यक्ति के शरीर में सुअर की किडनी का सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड है। उन्‍होंने इस घटना को एक मील का पत्‍थर करार दिया है। इंस्‍टीट्यूट के डायरेक्‍टर रॉबर्ट मोंटगोमरी ने मीडिया को बताया, 'हमारे पास जेनेटिकली एडीटेड (अनुवांशिक रूप से बदली) सुअर की किडनी एक महीने से ज्‍यादा समय तक इंसान के शरीर में जीवित रही है।' उन्होंने बताया कि जो नतीजे मिले हैं वो किसी मरीज पर किसी भी स्‍टडी के लिए 'भविष्‍य का भरोसा' देने वाले हैं।

जारी रहेगा प्रयोग
उन्‍होंने सुअर की किडनी को आनुवंशिक रूप से बदला ताकि एक जीन को हटा दिया जा सके। यह वह जीन था तो बायोमोलेक्यूल्स का प्रोडक्‍शन करता है और जिस पर इंसान का इम्‍यून सिस्‍टम हमला करता है और उसे मानने से इनकार कर देता है। मोंटगोमरी ने कहा, 'अब हमने यह दिखाने के लिए और अधिक सबूत इकट्ठा किए हैं कि क्‍या किडनी में, हाइपरएक्यूट को अस्‍वीकार करने वाले जीन को खत्म करना काफी है?' वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि क्रॉस-प्रजाति प्रत्यारोपण उन कई लोगों को सहायता प्रदान करने में मदद कर सकता है जो संभावित जीवनरक्षक अंगों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लाखों लोगों की होगी मदद
अमेरिका में वर्तमान में 103,000 से ज्‍यादा लोगों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत है। इनमें से 88,000 को किडनी की जरूरत है। ये लोग इंतजार करते-करते हर साल हजारों लोग मर जाते हैं। बुधवार की सफलता मौरिस मिलर के शरीर में सुअर की किडनी के ट्रांसप्‍लांट के साथ शुरू हुई। उनकी 57 साल की आयु में अचानक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके शरीर को परिवार की तरफ से दान कर दिया गया था। रिसर्चर्स का कहना है कि वो आने वाले दिनों में एक्‍सपेरीमेंट और उसकी निगरानी करना जारी रखेंगे क्योंकि यह अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.