टोंक: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हॉट सीट टोंक से मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपना नामांकन दाखिल करेंगे। टोंक जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पायलट यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में टोंक से विधायक पायलट के नामंकन को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने जमकर तैयारियां की हैं। जयपुर से लेकर टोंक तक पायलट का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। वहीं नामांकन के दौरान भी भारी भरकम भीड़ जुटाने के प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नामांकन भरते समय सचिन पायलट के साथ उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिराम बैरवा ने भी इसका दावा किया है। उधर, पुलिस और प्रशासन भी पायलट के नामांकन को लेकर पूरी तरह चाक चौबंद है।