अमेरिकी वायु सेना से पायलटों की होगी छुट्टी! ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ बोले- बस 10 से 15 साल लगेगा वक्त
Updated on
03-06-2023 07:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका अपनी वायु सेना को हाईटेक बनाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए हथियारों का तेजी से आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। इस बीच यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने अमेरिकी वायु सेना के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि टेक्नोलॉजी में चल रहे मूलभूत बदलाव के बीच अमेरिकी वायु सेना अगले 10 से 15 साल में आंशिक रूप से पायलट रहित हो जाएगी। इससे अमेरिका वायु सेना में मिशन के दौरान इंसानी हताहतों की संख्या कम होगी और प्रदर्शन में सुधार होगा।
प्रिंसटन विश्वविद्यालय में एक कमीशनिंग समारोह के दौरान जनरल मार्क मिले ने कहा कि हम पहले से ही थल सेना में रोबोटिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप मानव रहित हवाई वाहनों या ड्रोन को एक रोबोट के रूप में देखते हैं। हम आज नौसेना में युद्धपोतों और सब सरफेस जहाजों के साथ ऐसी तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि 10 या 15 साल के भीतर आपके पास आंशिक रूप से पायलट रहित वायु सेना होने जा रही है। आपके अधिकांश हवाई जहाज उनके बीच मैन-मशीन इंटरफेस के साथ किसी न किसी तरह के रोबोट होने की संभावना है।
जनरल मार्क मिले ने कहा कि अमेरिका भविष्य में रोबोटिक मानव रहित जमीनी वाहनों से लैस होगा। ये सैन्य काफिले की आवाजाही के दौरान हताहतों की संख्या को कम करेगा, जैसा कि अफगानिस्तान और इराक में हुआ। इन दोनों देशों में अमेरिकी सेना के जवान बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगों और घात लगाकर किए गए हमलों में हताहत हुए थे। अमेरिकी माइन स्वीपर वाहन भी बारूदी सुरंगों से सेना के जवानों को बचा नहीं सके थे। इसके अलावा सैनिकों को आमने-सामने की लड़ाई के लिए वहां के वातावरण और माहौल में ढलने में काफी समय लगा था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…