कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में प्लेन क्रैश, पेड़ों से टकराकर गिरा जमीन पर, 2 भारतीय पायलटों की भी मौत
Updated on
07-10-2023 02:16 PM
सरे: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में शनिवार को एक प्लेन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत की भी खबरें हैं। जिन पायलटों की मौत हुई है उनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों ही मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जो प्लेन क्रैश हुआ है वह एक दो इंजन वाला हल्का विमान था। इसे पाइपर पीए-34 सेनेका के तौर पर जाना जाता है।
एक और पायलट की मौत यह विमान चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ है। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक और पायलट की भी मौत हो गई। कनाडा की पुलिस ने एक बयान में कहा है कि फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में किसी और के घायल होने की कोई सूचना या फिर किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। विमान क्यों टकराया इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…