Select Date:

ताइवान पर आग से खेल रहे... रूस की धरती से चीन के रक्षामंत्री ली शांगफू ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

Updated on 17-08-2023 01:42 PM
बीजिंग: चीन के रक्षामंत्री ली शानगफू ने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ली ने अमेरिका से कहा कि वह ताइवान के मुद्दे पर आग से खेल रहा है। इससे पहले ताइवान के उपराष्‍ट्रपति व‍िल‍ियम लाई के अमेरिका में रुकने की चीन ने कड़ी आलोचना की थी। यही नहीं उन्‍हें 'समस्‍या पैदा करने वाला' करार दिया था। ली ने चीन को घेरने के लिए ताइवान के किसी इस्‍तेमाल पर आगाह भी किया। चीनी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि यह निश्चित रूप से असफल साबित होगा।

अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा पर मास्‍को सम्‍मेलन में चीनी रक्षामंत्री ली शानगफू ने कहा कि चीन की मुख्‍यभूमि के साथ ताइवान का एकीकरण 'अवश्‍यंभावी' है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, 'ली ने इस बात का उल्‍लेख किया कि ताइवान का सवाल चीन का आतंरिक मामला है जिसमें किसी भी व‍िदेशी हस्‍तक्षेप को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। चीन का एकीकरण एक अवश्‍यंभावी ऐतिहासिक ट्रेंड है। ताइवान का सवाल आग के साथ खेलना होगा और चीन को ताइवान के जरिए घेरने की कोशिश बिना किसी संदेह के फेल होगी।'

'ताइवान सुरक्षित रहेगा तो दुनिया सुरक्षित रहेगी'


ली का यह बयान ठीक उसी तरह से है जैसे चीनी अधिकारी देते रहे हैं लेकिन इसमें सबसे खास बात जगह की है। चीनी रक्षा मंत्री रूस की राजधानी मास्‍को में थे और यूक्रेन युद्ध के बीच उनका यह बयान काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले चीन ने ताइवान के उप राष्‍ट्रपति के अमेरिका के रुकने पर अपनी जमकर भड़ास निकाली थी। ताइवान के उपराष्‍ट्रपति और आगामी चुनाव में राष्‍ट्रपति पद के प्रबल उम्‍मीदवार विल‍ियम लाई पराग्‍वे जाते समय अमेरिका में कुछ समय के लिए रुके थे।

ताइवानी उपराष्‍ट्रपति ने न्‍यूयॉर्क में एक बयान में कहा था, 'जब ताइवान सुरक्षित रहेगा, दुनिया सुरक्षित रहेगी। अगर ताइवान स्‍ट्रेट में शांति रहती है तो दुनिया में शांति रहेगी।' उन्‍होंने कहा कि तानाशाही का चाहे जितना ही बड़ा खतरा क्‍यों न हो, ताइवान डरेगा नहीं और हम लोकतंत्र के मूल्‍य और स्‍वतंत्रता को बरकरार रखेंगे। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका और ताइवान के बीच किसी भी आधिकारिक बातचीत का व‍िरोध करता है। इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका वैश्विक संघर्षों में आग में घी डालने का काम कर रहा है। इसमें यूक्रेन के प्रति समर्थन शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.