जोधपुर: राजस्थान की सूर्यनगरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने उज्ज्वला सिलेंडर को 100 रुपए और सस्ता करते हुए अब 600 रुपए कीमत का ऐलान किया। इससे पहले राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 5900 करोड़ रुपए के निवेश से 18 परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इस समारोह को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी चुनावी सभा में पहुंचे।