Select Date:

दुबई में पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति से की मुलाकात, फिलिस्तीन मुद्दे के जल्द समाधान पर दिया जोर

Updated on 02-12-2023 02:15 PM
दुबई/यरुशलम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के साथ शुक्रवार को एक सार्थक बैठक की और द्वि-राष्ट्र समाधान तथा वार्ता एवं कूटनीति के जरिये इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र व स्थायी हल के लिए भारत के समर्थन को रेखांकित किया। मोदी ने यहां संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन से इतर हर्जोग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले में लोगों की मौत होने पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच युद्ध शुरू हो गया। मोदी और हर्जोग ने क्षेत्र में जारी इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बागची ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता निरंतर और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की आवश्यकता दोहराई।'' मोदी ने द्वि-राष्ट्र समाधान और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से इजराइल-फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र व स्थायी समाधान के लिए भारत के समर्थन पर जोर दिया। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज सुबह इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमारी बातचीत में व्यापक वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दे शामिल रहे।''

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया।'' इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति हर्जोग ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

हर्जोग ने कहा, ''सीओपी28 सम्मेलन में, मैं दुनियाभर के कई नेताओं से मिला। मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे हमास ने युद्धविराम समझौतों का खुलेआम उल्लंघन किया है और बंधकों की रिहाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की मांग को बार-बार दोहराया। साथ ही इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करने की बात भी रखी।''

यरुशलम से प्राप्त खबर के अनुसार, इजराइल ने कहा कि राष्ट्रपति हर्जोग ने गाजा में हमास चरमपंथियों द्वारा बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी। हर्जोग के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, ''(भारत के) प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के समक्ष, हमास द्वारा किये गए नरसंहार और आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की।'' हर्जोग ने विश्व के सभी नेताओं से बंधकों की शीघ्र और सुरक्षित रिहाई के लिए एक साथ मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.