Select Date:

पीएम मोदी के छुए पैर, गाया भारत का राष्‍ट्रगान जन गण मन... कौन हैं अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन?

Updated on 24-06-2023 09:21 PM
वॉशिगटन: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक अद्भुत दृश्‍य देखने को मिला है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के पैर छू लिए और उनसे आशीर्वाद मांगा। इससे पहले मैरी ने भारत के राष्‍ट्रगान जन गण मन को पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के आखिरी कार्यक्रम में गाया था। गायिका मैरी के पीएम मोदी से आशीर्वाद लेने की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। मैरी ने चौतरफा मिल रही तारीफ पर कहा कि इस रात को वह अपनी यादों में हमेशा संजोकर रखेंगी।


मैरी अभी 38 साल की हैं और उन्‍होंने वॉशिंगटन डीसी में भारतीय अमेरिकी लोगों के कार्यक्रम में राष्‍ट्रगान को गाया था। मैरी एक चर्चित अफ्रीकी अमेरिकी हॉलीवुड स्‍टार और गाय‍िका हैं। मैरी भारतीय राष्‍ट्रगान और ओम जय जगदीश गाने को लेकर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। इस कार्यक्रम से ठीक पहले मैरी ने कहा था कि वह पीएम मोदी के लिए राष्‍ट्रगान गाने को लेकर बहुत सम्‍मानित महसूस कर रही हैं। उन्‍होंने कहा था कि वह अमेरिका के 4 राष्‍ट्रपति के लिए अब तक अमेरिकी राष्‍ट्रगान और देशभक्ति से भरे गाने गा चुकी हैं।


भारत और अमेरिका के राष्‍ट्रगान की तारीफ की

मैरी ने कहा, 'भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के राष्‍ट्रगान में लोकतंत्र के आदर्शों और स्‍वतंत्रता के बारे में बताया जाता है और यह भारत-अमेरिका रिश्‍तों का असली सार है। एक स्वतंत्र देश उसके स्‍वतंत्र लोगों से बनता है।' इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह मिस्र के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी। उन्होंने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं। यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी। मोदी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका आए थे। उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी की थी। बाद में राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में उनका ‘रेड-कार्पेट’ पर भव्य स्वागत किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.