Select Date:

फ्रांस की यात्रा पर थे पीएम मोदी, चुपचाप श्रीलंका का दौरा कर रहा था फ्रांसीसी नौसेना का युद्धपोत, जानें वजह

Updated on 18-07-2023 05:22 PM

पेरिस: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की यात्रा की। उनकी इस यात्रा को लेकर फ्रांस में काफी जोश नजर आया। लेकिन जिस समय वह पेरिस में राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को गले लगा रहे थे उसी समय फ्रांस की नौसेना का एक जहाज चुपचाप भारत के दक्षिणी पड़ोसी श्रीलंका का दौरा कर रहा था। पीएम मोदी की इस यात्रा का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत-फ्रांस के एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करना था। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक फ्रेंच जहाज, लोरेन ने पिछले सप्ताह कोलंबो का दौरा किया। इसी दौरान यहां से रवाना होने से पहले उसने एक पासिंग अभ्यास (PASSEX) में भी हिस्‍सा लिया।

 
फ्रांस ने बढ़ाई तैनाती
चीन जिस तरह से हिंद महासागर को लेकर आक्रामक हो रहा है, उसे देखते हुए फ्रांस की नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी तैनाती बढ़ा दी है। इस क्षेत्र में फ्रांस, भारतीय नौसेना के साथ नियमित संयुक्त अभ्यास आयोजित करता है। दोनों पक्षों ने पिछले हफ्ते नौसैनिक सहयोग बढ़ाने और भारत में रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को विकसित करने के साथ ही साथ बाकी देशों की जरूरतों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। श्रीलंका, भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बहुत ही महत्वपूर्ण है।
 
चीनी जहाज पहुंचा श्रीलंका
पिछले साल एक चीनी जासूसी जहाज ने श्रीलंका का दौरा किया तो उस समय भारत ने देश की सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था। चीनी नौसेना ने भारत के प्रभाव को चुनौती देने का प्रयास के तहत हिंद महासागर में लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। फ्रांस की नौसेना के जहाज के मसले से अवगत लोगों के अनुसार जब प्रधानमंत्री फ्रांस के दौरे पर गए और मैंक्रो से मिले तो उन्‍होंने क्षेत्र की स्थिरता पर भी चर्च की।

भारत और फ्रांस का रोडमैप
भारत और फ्रांस के रोडमैप में इस बात पर जोर दिया गया है कि दोनों देश अफ्रीका, हिंद महासागर क्षेत्र, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र सहित क्षेत्र के देशों में विकास सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। दोनों पक्ष भारत-फ्रांस इंडो-पैसिफिक ट्रायंगल विकास के लिए बने सहयोग कोष को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम करेंगे। रोडमैप के अनुसार, दोनों ऑस्ट्रेलिया और यूएई के साथ मिलकर बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करेंगे और क्षेत्र में नई व्यवस्था बनाएंगे।
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.