Select Date:

पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे : पहले काशी विश्वनाथ-काल भैरव के दर्शन करेंगे

Updated on 04-05-2024 01:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी 13 मई को वाराणसी पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। नामांकन से पहले मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। फिर काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।

पुरोहितों ने बताया- 14 मई को दोपहर में गंगा सप्तमी और सर्वार्थ सिद्धि योग का मुहूर्त है। इसमें पुष्य नक्षत्र में अच्छा संयोग बन रहा है। ये योग पीएम की जीत का संयोग बनाएंगे। नामांकन के समय की गणना पर भी ज्योतिषाचार्य मंथन कर रहे हैं। वाराणसी में 7वें चरण में 1 जून को वोटिंग है।

2014 और 2019 में काशी से सांसद बने पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार वाराणसी से सांसद बने। पहली बार 2014 में काशी से लोकसभा चुनाव लड़े। उनको कुल 5 लाख 81 हजार 22 वोट मिले थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 2 लाख 9 हजार 238 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।

2019 में पीएम मोदी ने काशी से दोबारा लोकसभा चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें 6 लाख 74 हजार 664 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव को 1 लाख 95 हजार 159 वोट मिले। पीएम मोदी ने 2014 से अभी तक वाराणसी के कुल 46 दौरे किए हैं। साथ ही काशी के लोगों को करीब 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं दी हैं।

यूपी समेत देश के बड़े नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और गुजरात के वरिष्ठ नेता जगदीश पटेल काशी पहुंच चुके हैं। मोदी के नामांकन और चुनाव समेत तमाम तैयारियां सुनील बंसल कर रहे हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

रोड शो का रूट लगभग तय, मंथन जारी
पीएम के रोड शो का रूट भी लगभग तय हो गया है। पीएम DLW से बीएचयू पहुंचकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद भेलूपुर, गोदौलिया चौक से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। पीएम के रोड शो में वाराणसी कैंट, शहर दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा के क्षेत्र पड़ेंगे। अगले दिन नामांकन के लिए शहर से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

भीड़ जुटाने की तैयारी में भाजपा 500 से ज्यादा बाइक सवार कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार कर रही है। ये कार्यकर्ता जो जुलूस के आगे-आगे चलेंगे। इसके अलावा भाजपा ने घर-घर तक फूल पहुंचने की भी तैयारी कर ली है। ताकि जब रोड शो आगे बढ़ता जाए तो लोग फूल बरसाएं। कई टन फूल से रास्ते में स्वागत द्वार बनवाए जाएंगे।

मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला काशी से चुनाव लड़ेंगे। श्याम रंगीला वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के सामने निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट शेयर की। रंगीला ने कहा था- मैं 2014 तक नरेंद्र मोदी का भक्त था। लेकिन पिछले 10 साल में उन्होंने जिस तरह से कामकाज किया। इससे मैं पूरी तरह हताश और निराश हूं। यही कारण कि मैंने उनके सामने चुनाव लड़ने का फैसला किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.