Select Date:

PM मोदी देश को देंगे 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, रविवार से चलेंगी, जानिए किन रूट्स के लोगों को होगा फायदा

Updated on 23-09-2023 04:48 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) की सौगात देश को देने वाले हैं। इस तरह कई राज्यों को वंदे भारत का तोहफा मिलेगा। इस समय देश के 25 रेलवे रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। अब रविवार यानी 24 सितंबर से देश के 34 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। रेलवे का प्लान इन रूट्स पर 16 कोच के बजाय 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है।

किन नए रूट्स पर चलेंगी वंदे भारत ट्रेनें

रविवार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उदयपुर से जयपुर, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली-मदुरई-चेन्नई, हैदराबाद से बेंगलुरु, विजयवाड़ा से चेन्नै, केरल के कासरगोड़ से तिरुवनंतपुरम, राउरकेला से भुवनेश्वर और जामनगर से अहमदाबाद के बीच समेत दो और शहरों के बीच चलाई जाएगी। बेंगलुरु से हैदराबाद के बीच हुए वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन में इसने 610 किलोमीटर की दूरी सिर्फ साढ़े 7 घंटे में पूरी कर कमाल कर दिया। कुछ हिस्सों पर ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी।

16 के बजाय 8 कोच की वंदे भारत को अच्छा रेस्पांस

इस समय जिन 25 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। उनमें से कई रूट्स पर 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों का रेस्पांस अच्छा है। रेलवे की योजना है कि अब 16 कोचों के बजाय 8 कोचों की ही वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएं। रविवार को शुरू हो रही 9 वंदे भारत ट्रेनें भी 8 कोच की ही चलाई जा सकती हैं। 8 कोचों का फायदा यह है कि यह ट्रेन जल्दी फुल होगी। अगर आठ-आठ कोच की वंदे भारत चलाई जाती हैं, तो यह कम समय में अधिक से अधिक रूटों पर चलाई जा सकती हैं। कई रूट्स पर यात्रियों की बुकिंग देखते हुए जरूरत के मुताबिक इन्हें 8 या 16 कोच का किया जाता रहेगा।

वंदे साधारण बना रहा रेलवे

सरकार एक नई ट्रेन वंदे साधारण चलाने की तैयारी कर रही है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वंदे भारत और वंदे साधारण के बीच का अंतर जानना है तो आपको शताब्दी और जन शताब्दी का अंतर जानना होगा। शताब्दी एक्सप्रेस को जब शुरु किया गया था तो इसे अमीर लोगों की ट्रेन के रूप में मान्यता मिली थी। इसका भाड़ा भी ज्यादा था। तब इस ट्रेन का आम जनता का वर्जन जन शताब्दी लाया गया। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। इसे पीएम मोदी ने 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.