PM मोदी आज करेंगे रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन, ट्रेनों का नाम होगा 'नमो भारत', जानिए स्पीड
Updated on
20-10-2023 03:37 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) आज शुक्रवार को रैपिड एक्स कॉरिडोर (Rapid X Corridor) का उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम गाजियाबाद के साहिबाबाद से इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण के उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड एक्स ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) रेलगाड़ियों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
पीएमओ द्वारा बताया गया है कि पीएम आरआरटीएस की शुरुआत करते हुए साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक रैपिड-एक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर प्राथमिकता खंड गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की नींव रखी थी।
क्या है आरआरटीएस प्रोजेक्ट
नए विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिए देश में क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के अनुसार आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है। आरआरटीएस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक नई रेल आधारित, उच्च गति, उच्च आवृत्ति के साथ क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली प्रणाली है। पीएमओ के अनुसार इस सिस्टम में शहरी आवागमन के लिए हर 15 मिनट में उच्च गति वाली ट्रेन उपलब्ध होगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार यह हर पांच मिनट में भी ट्रेन उपलब्ध हो सकती है।
राजधानी में 8 RRTS कॉरिडोर
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल 8 आरआरटीएस कॉरिडोर की पहचान की गई है। इसमें पहले चरण में तीन कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह गाजियाबाद, मुरादनगर तथा मोदीनगर शहरों के जरिए एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा।
टिकट लेकर ट्रेन में बैठेंगे पीएम
पीएम मोदी रैपिडेक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आज सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां से वे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, करीब 12 बजे पीएम गाजियाबाद के वसुंधरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…