Select Date:

PM मोदी आज कतर के शासक शेख तमीम से मिलेंगे : द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, कल दोहा एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीयों से मुलाकात की थी

Updated on 15-02-2024 12:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कतर के अमीर यानी शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके बाद वो भारत रवाना हो जाएंगे।

UAE के दो दिन के दौरे के बाद PM मोदी बुधवार (14 फरवरी) की रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। दोहा एयरपोर्ट पर कतर के विदेश मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो होटल पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

कतर के PM से बातचीत की
एयरपोर्ट से निकलने के बाद PM मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक की। इस दौरान भारत-कतर के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और वित्त क्षेत्रों में विस्तार पर चर्चा की। दोनों ने साथ डिनर किया।

दूसरी बार कतर पहुंचे मोदी
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक- कतर के अमीर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रिश्तों पर बातचीत होगी। इस दौरान इन रिश्तों को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की यह कतर की दूसरी यात्रा है। इसके पहले वो 2016 में दोहा पहुंचे थे। दोनों देशों के बीच इस वक्त करीब 20 अरब डॉलर का कारोबार होता है। कतर में करीब 8 लाख भारतीय रहते हैं और वो यहां के विकास में अहम रोल अदा कर रहे हैं।

कतर ने रिहा किए 8 पूर्व नौसैनिक
कतर ने हाल ही में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को जेल से रिहा किया था। इन्हें कथित तौर पर जासूसी के आरोप में सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। बाद में यह सजा कैद में तब्दील कर दी गई थी।

पूर्व नौसैनिकों के मामले पर नजर रख रहे थे मोदी
12 फरवरी को फॉरेन सेक्रेटरी विनय क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- कतर में भारत के पूर्व सैनिकों के मामले पर प्रधानमंत्री खुद भी नजर रख रहे थे। हम कतर की तरफ से उठाए गए कदम के लिए उनके शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारे पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है।

12 फरवरी को भारत पहुंचे पूर्व नौसैनिक
कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया था। इनमें से 7 पूर्व नौसैनिक 12 फरवरी को सुबह भारत लौट आए। कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने 30 अगस्त 2022 को इन 8 पूर्व नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था।

ये सभी अफसर कतर की नौसेना को ट्रेनिंग देने वाली एक निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी में काम करते थे। दहरा ग्लोबल डिफेंस सर्विस प्रोवाइड करती है। ओमान एयरफोर्स के रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर खमिस अल अजमी इसके प्रमुख हैं। उन्हें भी 8 भारतीय नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन नवंबर में उन्हें छोड़ दिया गया।

गिरफ्तारी से करीब 14 महीने बाद, 26 अक्टूबर 2023 को इन सभी पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा सुनाई गई थी। 28 दिसंबर 2023 को इनकी मौत की सजा कैद में बदली गई थी।

रिहाई से जुड़ा एक पहलू यह भी...
BBC के मुताबिक ये रिहाई ऐसे समय हुई है जब भारत और कतर के बीच गैस को लेकर एक अहम समझौता हुआ है। 6 फरवरी को हुए इस समझौते के तहत भारत कतर से साल 2048 तक लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) खरीदेगा।

यह समझौता अगले 20 सालों के लिए हुआ है और इसकी कुल लागत 78 अरब डॉलर की है। भारत की सबसे बड़ी LNG आयात करने वाली कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (PLL) ने कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी के साथ ये समझौता किया है। इस समझौते के तहत कतर हर साल भारत को 7.5 मिलियन टन गैस एक्सपोर्ट करेगा। इस गैस का इस्तेमाल बिजली, फर्टिलाइजर बनाने और इसे CNG में बदलने के लिए किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.