Select Date:

तुर्की के दुश्मन ग्रीस का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जानें एर्दोगन और शहबाज को क्यों होगी जलन

Updated on 12-08-2023 01:21 PM
एथेंस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में ग्रीस की महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की उपस्थिति के एक हिस्से के रूप में हो रही है। ग्रीस की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधान मंत्री 1983 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी थीं। पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा को वैश्विक साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। भूमध्य सागर के किनारे स्थित ग्रीस भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार है। भारतीय नौसेना के पोत भूमध्य सागर में रणनीतिक तैनाती के दौरान ग्रीस का दौरा करते रहे हैं। इसके अलावा ग्रीस की तुर्की के साथ दुश्मनी भी भारत के साथ संबंधों में एक महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरी है। तुर्की कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुला समर्थन करता है।

2021 में लिखी गई थी पीएम मोदी के दौरे की पटकथा

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2021 में ग्रीस यात्रा के दौरान एथेंस में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने इस प्रतिमा को भारत ग्रीस संबंधों में मील का पत्थर बताया था। विदेश मंत्री जयशंकर की 2021 की यात्रा के दौरान ग्रीस ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन पर एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इस सौर गठबंधन को पीएम मोदी ने शुरू किया था। इस समझौते को बाद में मार्च 2022 में ग्रीक संसद द्वारा अनुमोदित किया गया।

भूमध्य सागर में भारत का मजबूत साझेदार है तुर्की

पीएम मोदी की आगामी ग्रीस यात्रा भूमध्य सागर में भारत की गहरी भागीदारी और महत्व को उजागर करती है। इस क्षेत्र में भारत ने साइप्रस और इटली जैसे देशों के साथ महत्वपूर्ण संबंध स्थापित किए हैं। इस साल की शुरुआत मे भारत ने वैश्विक मानवीय प्रतिबद्धता के रूप में तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के दौरान समय पर मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाई थी। इसमें डॉक्टरों की भारीभरकम टीम के अलावा खोज और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई थी।

भारत-ग्रीस में मजबूत हो रहे रक्षा संबंध

भारत और ग्रीस रक्षा क्षेत्र में लगातार रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। ग्रीस की हेलेनिक वायु सेना के नेतृत्व में आयोजित INIOCHOS-23 बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में भारतीय वायु सेना के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने पहली बार हिस्सा लिया था। इसके अलावा भारकीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई हाल में ही ग्रीस के सौदा बे पहुंचा था, जहां उसने ग्रीस के युद्धपोत निकिफोरोस फ़ोकस के साथ एक पैसेज अभ्यास भी किया। इसके अलावा भारत ने रिश्तों को मजबूती देने के लिए ग्रीस की वायु सेना को सितंबर में आयोजित होने वाले एक युद्धाभ्यास में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

ग्रीस और तुर्की में कैसी दुश्मनी है

ग्रीस की तुर्की के साथ पुरानी दुश्मनी है। तुर्की भूमध्य सागर में मौजूद ग्रीस के कई द्वीपों पर अपना दावा करता है। हालांकि, ग्रीस इन दावों को सिरे से खारिज करता है। इन द्वीपों को लेकर तुर्की और ग्रीस में युद्ध जैसे हालात भी बन चुके हैं, हालांकि तब फ्रांस ने बीचबचाव किया था। तुर्की का तर्क है कि ये द्वीप उसकी तटरेखा के नजदीक हैं। ऐसे में इन पर उसका अधिकार होना चाहिए। वहीं, ग्रीस का कहना है कि ऐतिहासिक रूप से इन द्वीपों पर उसका कब्जा है, ऐसे में नजदीक होने की शर्त पर वह द्वीपों से अपना कब्जा नहीं हटा सकता।

तुर्की और पाकिस्तान के संबंध जानें

तुर्की और पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर एक दूसरे के कट्टर सहयोगी बने हुए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में कई बार कश्मीर मुद्दे को उठाया है, हालांकि हर बार भारत ने कड़ा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक तुर्की के दौरे पर नहीं गए हैं। इसके अलावा तुर्की सैन्य मोर्चे पर भी पाकिस्तान का समर्थन करता है। तुर्की ने पाकिस्तान को युद्धपोत और पनडुब्बियों समेत कई घातक हथियार दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.