Select Date:

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स को कैंसर हुआ ​​​PM मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Updated on 06-02-2024 12:26 PM

ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स को कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। पैलेस ने यह भी कहा कि किंग चार्ल्स अपने ट्रीटमेंट को लेकर बेहद सकारात्मक हैं।

75 साल के किंग चार्ल्स पिछले महीने ही तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। सोमवार को पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है। हालांकि, पैलेस ने यह भी बताया कि ये प्रोस्टेट कैंसर नहीं है।

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा- मैं सभी देशवासियों के साथ किंग चार्ल्स III के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

हेड ऑफ स्टेट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे किंग चार्ल्स
पैलेस के बयान के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने सोमवार को ही ट्रीटमेंट शुरू करवाया है। उनकी पब्लिक मीटिंग्स को पोस्टपोन किया गया है, हालांकि वे हेड ऑफ स्टेट के तौर पर अपना रोल निभाते रहेंगे। वे अपनी सभी प्राइवेट मीटिंग्स को जारी रखेंगे। किंग चार्ल्स ने खुद अपने दोनों बेटों- प्रिंस आफ वेल्स विलियम और ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और अपने तीनों भाई-बहनों को अपने डायग्नोसिस के बारे में बताया है।

पिता से मिलने ब्रिटेन जाएंगे प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिता को कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद वे उनसे मिलने के लिए ब्रिटेन जाएंगे। फिलहाल हैरी अपनी पत्नी मेगन मार्कल के साथ अमेरिका में रह रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोले- वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'किंग चार्ल्स को पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वह जल्दी ही पूरी ताकत के साथ वापस आएंगे। मैं ये भी जानता हूं कि पूरा देश उन्हें शुभकामनाएं भेज रहा होगा।'

8 नवंबर 2022 को ब्रिटेन के महाराजा बने थे चार्ल्स
8 नवंबर 2022 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन होने के बाद चार्ल्स महाराजा बने थे। उनकी ताजपोशी 6 मई 2023 को हुई थी। इसके साथ ही किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अब तक के सबसे बुजुर्ग राजा बन गए। ताजपोशी के वक्त उनकी उम्र 74 साल थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.