Select Date:

दुबई के COP28 समिट के उद्घाटन में पीएम मोदी का जलवा, मंच पर बैठने वाले थे अकेले राष्‍ट्राध्‍यक्ष

Updated on 02-12-2023 02:00 PM
दुबई: विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को दुबई में एक खास बात देखने को मिली। इस सम्मेलन में दुनियाभर के नेताओं को बुलाया गया है लेकिन उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर अकेले ऐसे शख्स थे, जो किसी स्टेट या सरकार प्रमुख हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के साथ स्चेज पर COP28 के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के अध्यक्ष साइमन स्टिल और संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस मौजूद थे लेकिन मोदी के अलावा दूसरा कोई पीएम या राष्ट्रपति नहीं था।

सीओपी की बैठक के उद्घाटन सत्र के मंच पर मोदी की उपस्थिति जलवायु कूटनीति में भारत के बढ़ते भू-राजनीतिक दबदबे को रेखांकित करती है। भारतीय प्रधानमंत्री को दिया गया महत्व ना केवल मजबूत भारत-यूएई संबंधों का संकेत है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय सहित कई नई वैश्विक पहलों के शुभारंभ से जलवायु कार्यों के चैंपियन के रूप में देश के बढ़ते कद को भी दिखाता है। जिसमें सौर एलायंस (आईएसए), आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए एलायंस (सीडीआरआई), वैश्विक जैव ईंधन और उद्योग संक्रमण के लिए नेतृत्व समूह (लीडआईटी) भी शामिल है।

पीएम मोदी की ग्रीन क्रेडिट पहल

सम्मेलन में भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने एक और वैश्विक प्रयास ग्रीन क्रेडिट की शुरुआत की पहल की है। जो पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यों के लिए देश के दिमाग की उपज मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के साथ तालमेल बिठाकर काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इससे कार्बन उत्‍सर्जन से जुडे मुद्दों के सम्‍बंध में आम जनता की भागीदारी बढेगी। उन्‍होंने विश्‍व नेताओं से निजी हितों से आगे बढने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की बहुत आवश्‍यकता है। विकासशील देशों को पर्याप्‍त और पहुंच में जलवायु वित्त उपलब्‍ध कराया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने सतत विकास और अपनी जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को परिलक्षित किया। उन्‍होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और एक पृथ्‍वी एक परिवार एक भविष्‍य का दृष्टिकोण महत्‍वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई की यात्रा के बाद शुक्रवार देर रात भारत लौटे हैं। पीएम मोदी के लौटने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ,कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा में वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत हुई और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए भी उनकी ओर से पहल की गई। बागची ने पीएम के दौरे को सफल कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.