पीएम मोदी के 'मन की बात' की अमेरिका में भी धूम, 200 से अधिक स्थानों पर सुनी गई 100वीं कड़ी
Updated on
02-05-2023 08:50 PM
वाशिंगटन: भारतीय समुदाय के संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो संबोधन की 100वीं कड़ी का जश्न मनाने के लिए अमेरिका में 200 से अधिक स्थानों पर 'मन की बात' सुनने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। रेडियो संबोधन की विभिन्न कड़ियों में प्रधानमंत्री ने विश्व में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला है। खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को न्यू जर्सी में एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों की एक बड़ी सभा में शामिल हुए।
संगठन 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा कि 'मन की बात' की 100वीं कड़ी से जुड़े कार्यक्रम रविवार को ग्रेटर वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में 24 स्थानों पर आयोजित किए गए, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी और मैरीलैंड तथा वर्जीनिया जैसे दो पड़ोसी राज्य शामिल हैं। सिख समुदाय ने भी मैरीलैंड के एल्क्रिज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसाद ने कहा, "कैलिफोर्निया से न्यू इंग्लैंड तक, मिशिगन से टेक्सास तक, नेवादा से मिड-अटलांटिक तक, लोगों ने हर जगह शिरकत की।"
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल, भारतीय-अमेरिकी सीनेटर केविन थॉमस, इंडियन-अमेरिकन असेंबली वुमन जेनिफर राजकुमार और एडिसन के मेयर सैम जोशी तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित अतिथियों में शामिल थे। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की नवीनतम कड़ी को सुनने के लिए समुदाय के नेता देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर एकत्रित हुए।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…