पीएम मोदी की एक लाइन की बधाई से शहबाज को लगी मिर्ची, दो दिन बाद दिया धन्यवाद, लेकिन...
Updated on
08-03-2024 12:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को बधाई दी थी। अब दो दिन बाद शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। पीएम मोदी की बधाई और शहबाज के धन्यवाद कहने का मैसेज इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण दोने नेताओं के मैसेज का बेहद संक्षिप्त होना है, जो भारत-पाकिस्तान के ठंडे रिश्तों को दिखाता है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शहबाज शरीफ को बधाई।' इसके जवाब में शहबाज ने पोस्ट किया, 'पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देने के लिए धन्यवाद'
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पीएम मोदी का बयान बहुत संक्षिप्त था। निर्णय निर्माताओं के बीच शहबाज की ओर से दी जाने वाली प्रतिक्रिया के बारे में विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी का यह बयान इस लिए भी चर्चा में रहा क्योंकि उन्होंने बेहद सपाट भाषा का इस्तेमाल किया। इस तरह के बधाई वाले ट्वीट में देखा गया है कि वह महामहिम (हिज एक्सीलेंसी) जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि शहबाज के लिए उन्होंने ऐसे किसी भी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
शहबाज को मिली ये सलाह
इसके अलावा एक्सपर्ट्स ने गौर किया कि पाकिस्तान के साथ संबंध बढ़ाने या साथ काम करने से जुड़ी औपचारिक बातें भी उन्होंने नहीं लिखी। हालांकि उन्होंने आतंकवाद का भी जिक्र नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ को पीएम मोदी की ही तरह प्रतिक्रिया देने की सलाह दी गई। यही वजह है कि शहबाज का संदेश भी बेहद छोटा था। दक्षिण एशिया मामलों के एक्सपर्ट माइकल कुगेलमैन ने कहा, 'पीएम मोदी का संक्षिप्त संदेश और शरीफ की संक्षिप्त प्रतिक्रिया हमें भारत-पाकिस्तान संबंधों की वर्तमान स्थिति के बारे में बताता है।'
क्या बोला पाकिस्तान का विदेश विभाग
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय से पूछा गया था कि वह भारत को किस तरह जवाब देगा। इस पर विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि विदेश विभाग नई सरकार से निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बार पर भी विश्लेषकों ने गौर किया कि पीएम मोदी पाकिस्तान की नई सरकार बनने के बाद जम्मू-कश्मीर गए। यह 2019 के बाद पहला मौका था जब पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर गए थे।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…