दिवंगत मनोज कुमार की पत्नी को PM नरेंद्र मोदी ने लिखी चिट्ठी, कहा- उनके साथ हुई मुलाकातें और बातें याद रहेंगी
Updated on
08-04-2025 04:54 PM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते शुक्रवार, 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियोजेनिक शॉक के कारण उनका निधन हो गया। सिनेमा के 'भारत कुमार' के इस तरह चले जाने पर जहां पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिवंगत एक्टर की पत्नी शशि गोस्वामी को एक चिट्ठी लिखकर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार की सिनेमाई विरासत को याद करते हुए उनसे हुई मुलाकातों और बातों का जिक्र किया है। PM मोदी ने लिखा है कि वह उन मुलाकातों और बातों को हमेशा याद रखेंगे।
सोमवार, 7 अप्रैल को लिखी गई इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'श्री मनोज कुमार जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवदेनाएं परिवार व शुभचिंतकों के साथ हैं। दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार श्री मनोज कुमार जी ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत के गौरव को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। उनकी अनेक फिल्मों ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।'
पीएम मोदी ने की मनोज कुमार की फिल्मों की तारीफ
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है, 'भारत के महत्वाकांक्षी युवा के रूप में उनके विभिन्न किरदारों ने जहां एक ओर देश की स्वतंत्रता के संघर्ष को जीवंत किया, तो वहीं, राष्ट्र के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।'
मोदी ने लिखा- उनकी फिल्मों के गीतों में देश के प्रति स्नेह और समर्पण
नरेंद्र मोदी ने दिवंगत एक्टर की फिल्मों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए आगे कहा है, 'समजा के प्रति अपने दायित्व को कलात्मक ढंग से अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने सिनेमा को निरंतर समृद्ध किया। भारतीय संस्कृति व मूल्यों पर आधारित उनकी फिल्मों के अनेक गीत देश के प्रति स्नेह और समर्पण की भावना को व्यक्त करते हैं, जिन्हें लोग सदैव गुनगुनाएंगे।'
'उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं याद रहेंगी'
अपनी चिट्ठी के आखिर में प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार के साथ हुई अपनी मुलाकातों का जिक्र किया है। वह लिखते हैं, 'श्री मनोज कुमार जी के साथ हुई मुलाकातें और विचारपूर्ण चर्चाएं मुझे सदैव याद रहेंगी। उनका कार्य हमारी पीढ़ियों को देश व समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिजनों व असंख्य शुभचिंतकों को यह दुख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करें।'
प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार के निधन पर किया था पोस्ट
इससे पहले शुक्रवार को मनोज कुमार के निधन की खबर आने के ठीक बाद प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।
मनोज कुमार ने दान कर दिया राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
मनोज कुमार 87 साल के थे। कथित तौर पर पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन्हें भारतीय सिनेमा में देशभक्ति जॉनर की शुरुआत करने का श्रेय जाता है, जिनकी फिल्मों ने देश के विकास और लोगों में राष्ट्र प्रेम को बढ़ाने का काम किया। मनोज कुमार की सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'शहीद', 'पूरब और पश्चिम', 'उपकार', 'रोटी कपड़ा और मकान' और क्रांति शामिल हैं। उन्हें 'शहीद' फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था, जिसे उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के परिवार को दान कर दिया था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…