नवाज शरीफ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पीएम शहबाज की पार्टी, बोली- महज ढाई घंटे दूर हैं पाकिस्तान से
Updated on
30-06-2023 07:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक वरिष्ठ नेता ने आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की वापसी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पहले लंदन में पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब दुबई में बस ढाई घंटे ही दूर हैं। पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच आगामी चुनावी गठजोड़ पर सहमति के लिए दुबई में हाल में हुई बैठक का जिक्र करते हुए वरिष्ठ पीएमएल-नेता और संघीय मंत्री मिया जावेद लतीफ ने कहा,''जब नवाज शरीफ लौटेंगे तब समृद्धि लौटेगी।''
लतीफ ने शरीफ और जरदारी के बीच मुलाकात के बारे में कहा, ''नवाज पहले पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब वह बस ढाई घंटे दूर हैं। वह आगामी चुनाव के लिए पीएमएल-एन के गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे।'' शरीफ (73) पिछले सप्ताह लंदन से संयुक्त अरब अमीरात गये थे। वह लंदन में नवंबर, 2019 से स्वनिर्वासन में रह रहे थे। भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषसिद्धि के बाद जेल से चिकित्सा जमानत मिलने के उपरांत वह लंदन चले गये थे। नवाज शरीफ को पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने पांच साल के लिए राजनयिक पासपोर्ट जारी किया था। शहबाज शरीफ (71) नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।
गुरुवार को लतीफ ने कहा कि मैत्रीपूर्ण वाले देश नवाज शरीफ के अनुरोध पर पाकिस्तान में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि वह 'चौथी बार' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले सप्ताह पार्टी की बैठक में शहबाज शरीफ ने आम चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान की अगुवाई करने तथा चौथी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने बड़े भाई के लौटने की संभावना का संकेत दिया था।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…