Select Date:

तालिबान राज में अफगानिस्‍तान के स्कूलों में पॉइजन अटैक, 80 लड़कियों को दिया गया जहर

Updated on 05-06-2023 07:16 PM
काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है। देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।
निजी र‍ंजिश का नतीजा
शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे। यह पहली बार है जब इस तरह का हमला किया गया है। प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने कहा कि जहर संगचरक जिले में हुआ। उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्राओं को जहर दिया गया और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में भी छात्राओं को जहर दिया गया है।
बड़ा सवाल कैसे दिया गया जहर
अफगानिस्तान में जब से तालिबान का शासन आया है तब से ही हजारों लड़कियां और महिलाएं डर के साए में जी रही हैं। जिन स्‍कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया है वो एक-दूसरे के करीब हैं। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक इन स्‍कूलों को निशाना बनाया गया। छात्राओं को अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। रहमानी ने कहा कि विभाग की जांच जारी है और शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि किसी ने द्वेष के चलते हमलों को अंजाम दिया है। अभी तक इस बात की भी कोई खबर नहीं है कि लड़कियों को कैसे जहर दिया गया। न ही इस बात की कोई जानकारी मिली है कि लड़कियों की उम्र क्‍या है और वो किस कक्षा में पढ़ती हैं।

ईरान में भी हुई थी ऐसी घटना
पिछले साल नवंबर से पड़ोसी देश ईरान में भी ऐसी घटना हुई थी। यहां पर भी ज्‍यादातर लड़कियों के स्कूलों में जहर देने की घटनाएं सामने आई थीं। हजारों छात्राओं ने बताया था कि वो इन घटनाओं में जहरीले धुएं से बीमार हो गई थीं। लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया गया कि इन घटनाओं के पीछे कौन हो सकता है या फिर हमलों में किस तरह के केमिकल का प्रयोग किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.