भारत आ रहे 'जहरीले' पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान ने किया ऐलान, नवाज शरीफ के बाद पहली यात्रा
Updated on
20-04-2023 07:53 PM
इस्लामाबाद: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर जहर उगलने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आखिरकार भारत आने के लिए राजी हो गए हैं। पाकिस्तान के विदेश विभाग की तरफ से गुरुवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि बिलावल, गोवा में होने वाले शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे। चार और पांच मई को गोवा की राजधानी पणजी में एससीओ सम्मेलन होना है। इससे पहले साल 2016 में भी भारत ने गोवा में एससीओ सम्मेलन की मेजबानी की थी।
SCO की अहम मीटिंग में बिलावल मार्च में पाकिस्तान की तरफ से बयान दिया गया था कि अभी तक भुट्टो के भारत जाने के मसले पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। भुट्टो एससीओ की मीटिंग में आएंगे या नहीं इस बात को लेकर कई दिनों से अटकलें तेज थीं। गुरुवार को पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने बिलावल के भारत दौरे पर आधिकारिक जानकारी दी।
साल 2014 के बाद से पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई हाई-प्रोफाइल नेता भारत आएगा। उस साल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्र की सत्ता में आए थे तो तत्कालीन पाक पीएम नवाज शरीफ को भी शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया था। बिलावल दूसरी बार भारत आएंगे। साल 2012 में वह अपने पिता और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ भारत आए थे। दोनों ने अजमेर जाकर मजार-ए-शरीफ पर चादर भी चढ़ाई थी। बिलावल ने उस समय बयान दिया था कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांति चाहता है।
पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी दिसंबर 2022 में यूनाइटेड नेशंस (UN) के एक कार्यक्रम में बिलावल ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। बिलावल ने सारी हदों को पार करते हुए अल कायदा के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी ओसामा बिन लादेन से पीएम मोदी की तुलना कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि कोई भी शब्द या आलोचना भारत में भगवा आतंकवाद के अपराधों को छिपा नहीं सकता है। भुट्टो का यह विवादित बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद आया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…