Select Date:

भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को पोलैंड ने दी नई टेंशन, कनाडाई संसद में सम्मानित नाजी सैनिक को सौंपने को कहा

Updated on 30-09-2023 02:25 PM
क्यूबेक: कनाडा की संसद में नाजी सैनिक यारोस्‍लाव हुंका को बुलाकर सम्मानित करना जस्टिन ट्रूडो के गले की फांस बनता जा रहा है। इस विवाद को लेकर कनाडाई संसद के स्पीकर एंथनी रोटा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही जस्टिन ट्रूडो ने भी इस मामले में माफी मांगी है। लेकिन, अब नाटो के सदस्य देश पोलैंड के एक मंत्री ने कनाडा के सामने ऐसी मांग रखी है, जो ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पोलैंड के शिक्षा मंत्री ने अपनी सरकार को चिट्ठी लिखकर कनाडा की संसद में सम्मानित होने वाले नाजी सैनिक यारोस्‍लाव हुंका के प्रत्यर्पण की मांग की है। अगर यह मांग पोलैंड के तरफ से आधिकारिक रूप से उठाया जाता है तो जस्टिन ट्रूडो के लिए इससे इनकार करना मुश्किल हो सकता है।


पोलैंड के मंत्री ने क्या कहा

पोलैंड के शिक्षा मंत्री प्रेज़ेमिस्लाव जारनेक ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा कि 22 सितंबर, 2023 को कनाडाई संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के भाषण के बाद, हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष एंथनी रोटा ने 98 वर्षीय यारोस्लाव हुंका को सम्मानित किया। हुंका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 14वें ग्रेनेडियर डिवीजन 55 के रैंक में सेवा की थी। उन्होंने हुंका को द्वितीय विश्व युद्ध के एक यूक्रेनी-कनाडाई वेटरन के रूप में पेश किया, जिन्होंने रूसियों के खिलाफ यूक्रेनी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने उन्हें एक यूक्रेनी नायक, एक कनाडाई नायक कहा, जिन्हें उन्होंने उनकी बहादुरी के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान कनाडा के सांसदों ने 98 वर्षीय बुजुर्ग के सम्मान में खड़े होकर अभिनंदन किया। उस वक्त संसद मे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो मौजूद थे।

जारनेक ने प्रत्यर्पण की मांग की


जारनेक ने आगे लिखा कि मैं यारोस्लाव हुंका के दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करने के अनुरोध के साथ राष्ट्रपति की ओर रुख कर रहा हूं। हुंका पोलिश राष्ट्र और पोलिश मूल के यहूदी नागरिकों के खिलाफ अपराधों के लिए वांछित है। ऐसे अपराध की विशेषताएं कनाडा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आधार बनती हैं। मैं उसके प्रत्यर्पण के लिए कनाडा से अनुरोध करने की मांग करता हूं।

कनाडा की संसद में क्या हुआ था?


दरअसल, जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को खुश करने के लिए एक पूर्व यूक्रेनी मूल के सैनिक यारोस्‍लाव हुंका को कनाडाई संसद में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। इस सैनिक ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की लाल सेना के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था। इस दौरान कनाडा के संसद के स्पीकर एंथनी रोटा ने यारोस्‍लाव हुंका की तारीफ में कसीदे पढ़े। एंथनी रोटा ने कहा कि यारोस्‍लाव हुंका एक वॉर हीरो थे, जिन्होंने प्रथम यूक्रेनी डिवीजन के लिए लड़ाई लड़ी थी। वह एक यूक्रेनी हीरो, एक कनाडाई हीरो हैं और हम उनकी सभी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसके बाद कनाडाई संसद में बैठे हर एक सांसद ने मुठ्ठियां भींचकर नारे लगाते हुए यारोस्‍लाव हुंका के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, हालांकि तब उन्हें वो बात पता नहीं थी, जो बाद में उनके पद और कनाडा के लिए मुश्किल बनने वाली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.