Select Date:

डकैत लुक्का गुर्जर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गिरफ्तार

Updated on 19-08-2023 01:18 PM
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में डकैत लुक्का गुर्जर गैंग (Dacoit Lukka Gurjar Gang) के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बदमाशों में डकैत लुक्का गुर्जर का छोटा भाई रवि गुर्जर भी शामिल है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वहीं डकैत लुक्का गुर्जर कुछ साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ये मुठभेड़ जिले के बाड़ी इलाके में आंगई बांध के पास हुई। पुलिस टीम (Rajasthan Police) लगातार डकैत को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी में लगी हुई है।


प्रेमिका के साथ बसेड़ी से लौट रहा था डकैत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डकैत लुक्का गुर्जर बोलेरो से बडरिया-ताजपुरा बसेड़ी इलाके से लौट रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डीएसटी क्यूआरटी, आंगई थाना पुलिस ने आंगई बांध पर नाकाबंदी शुरू कर दी। देर रात एक बजे के लगभग बदमाश आंगई बांध के पास अपनी गाड़ी से पहुंचा। नाकेबंदी को देख बोलेरो में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

भाई गिरफ्तार पर भाग गया डकैत

घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जिनका वहां पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर डकैत लुक्का गुर्जर अपनी प्रेमिका और कुछ साथियों के साथ मौके से भाग निकला है। जिसकी पुलिस जगह-जगह तलाश करने में लगी हुई है।

बाड़ी विधायक और मंत्री को धमकी दे चुका है डकैत

डकैत लुक्का गुर्जर 2017 में पैरोल पर जेल से बाहर आकर फरार हो गया था। इसके बाद उसने 2020 में मंत्री रमेश मीणा और बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को धमकी दी थी। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर डकैत ने ये धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। तत्कालीन एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में डकैत का गुर्जर को 2020 में एमपी से गिरफ्तार कर लिया था।

पेशी के दौरान भी हुई थी मुठभेड़

डकैत लुक्का गुर्जर की 2020 में गिरफ्तारी होने के बाद वो जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। लुक्का गुर्जर को 3 मार्च 2021 को पुलिस रोडवेज बस से कोर्ट में पेशी के लिए ले गई थी। अदालत से वापस भरतपुर जेल ले जाने दौरान सैपऊ थाना क्षेत्र में उसके साथी बस में चढ़ गए। उन्होंने पुलिस की आंखों में मिर्ची डाल दी। जिसके बाद वह लुक्का गुर्जर को छुड़ाकर ले जा रहे थे। इस दौरान बस में मौजूद एनसीसी कैडेट वसुंधरा चौहान बदमाशों से भिड़ गई थीं। जिसके बाद बदमाश डकैत लुक्का गुर्जर छुड़ाने में असफल रह गए थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदेश जारी कर एनसीसी कैडेट वसुंधरा चौहान को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति कर दी थी।

जमानत पर बाहर आकर हुआ फरार

डकैत लुक्का गुर्जर फिर जमानत पर बाहर आया और तभी से फरार हो गया। पुलिस लगातर डकैत लुक्का गुर्जर को पकड़ने में लगी हुई है। इस बार भी लुक्का गुर्जर से मुठभेड़ हुई लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फिर से फरार हो गया। डकैत लुक्का गुजर्र पर 25 हजार का इनाम घोषित है। वहीं मुठभेड़ में पकड़े गए उसके भाई पर भी 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.