Select Date:

The Diary of West Bengal के मेकर्स को पुलिस ने भेजा नोटिस, मेकर्स का दावा- यहां कश्मीर से भी बदतर हैं हालात

Updated on 27-05-2023 08:17 PM
हाल में ही सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर जमकर विवाद हुआ। लोगों ने इसे एजेंडा बताया तो कुछ ने इसका सपोर्ट किया। विवादों के बीच ये फिल्म सुपरहिट भी हो गई। अब एक नई फिल्म को लेकर बवाल खड़ा हो गया है, जिसका नाम है 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल'। पुलिस ने इस फिल्म के डायरेक्टर और मेकर्स को नोटिस भी भेजा है और पहले एफआईआर भी हो चुकी है। वहीं डायरेक्टर का कहना है कि अगर वह बंगाल गए तो वापस नहीं लौट पाएंगे। आइए बताते हैं आखिर क्यों 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर विवाद हो रहा है।

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' का 7 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में दावा किया गया कि बंगाल में जुल्म व ज्यादती बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां हालात कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं। इतना ही नहीं, 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के ट्रेलर में हिंदुओं के साथ नरसंहार, रेप और रोहिंग्या जैसे मुद्दे भी मौजूद थे।


'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के ट्रेलर के बाद बवाल

अब 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के ट्रेलर पर मजे विवाद के बाद कोलकाता पुलिस ने मेकर्स को नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा ये भी है कि फिल्म पर पहले एफआईआर भी दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के मेकर्स और डायरेक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को डायरेक्ट किया है सनोज मिश्रा ने। इस पूरे मसले पर वह कहते हैं, 'ये फिल्म पूरी तरह से फैक्ट्स पर बेस्ड है। बंगाल में बड़े पैमाने पर नरसंहार, रेप और पलायन हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें।'

'मैं दीदी के खिलाफ नहीं बल्कि सच के साथ हूं'

डायरेक्टर ने आगे बताया, 'मुझे एफआईआर के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे पता है कि अगर मैं एक बार बंगाल गया तो वापस नहीं लौट पाउंगा। मैंने तो फिल्म की सारी तैयारी कर ली है और अगस्त तक रिलीज करने का विचार भी है। मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं और ऐसे ही खड़ा रहूंगा। मैं न तो दीदी के खिलाफ हूं न ही किसी और से। बस मेरा मुद्दा सच का है। बंगाल के सच से।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.